कांग्रेस का खाली दिमाग शैतान का घर, इसलिए कर रहे अनर्गल टिप्पणियां : नरेन्द्रसिंह तोमर

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

भोपाल। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि जिनके पास उपलब्धियां होती है वे उपलब्धियों पर बात करते है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार 15 वर्षों तक मध्यप्रदेश में इतना विकास किया कि आज चुनाव में उन उपलब्धियों को जनता को बता रहे है, लेकिन मध्य प्रदेश में 15 महीने दुर्भाग्य से रही कमलनाथ सरकार ने कोई विकास नहीं किया। इसलिए कांग्रेस का खाली दिमाग शैतान का घर है और यही कारण है कि कांग्रेसी नेता उपचुनाव में अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। तोमर बुधवार को करेरा, पोहरी एवं सांवेर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने पोहरी जनसभा में विधानसभा के संकल्प पत्र को जारी किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने जनता को धोखा देकर सरकार बनाई थी : कैलाश विजयवर्गीय

तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भूल चूक से कांग्रेस की सरकार बन गयी थी और इस चूक ने मध्य प्रदेश को बर्बादी की कगार पर लाकर खडा कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस क्षेत्र में कुपोषण समाप्त करने के लिए प्रत्येक सहरिया महिला के खाते में 1 हजार रूपए भेजने का काम शुरू किया था। कांग्रेस सरकार बनते ही 1 हजार रूपए भेजने बंद कर दिए। ऐसी कई योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में क्षेत्र के विधायक जब कमलनाथ के पास जाते थे तो कोई सुनने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार दंभ और अहंकार से भरी थी, जनता ने उस अंहकार को तोड़ दिया। 

इसे भी पढ़ें: यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र विराधियों के बीच : उमा भारती

तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब किसान परिवार से है। सरकारी स्कूल में पढकर जीवन में आगे बढ़े। इसलिए शिवराज जी को गरीब की पीड़ा, किसानों के दर्द का अहसास भी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गरीब बेटी के हाथ पीले करने की योजना चलाई, बुजुर्गो को तीर्थ दर्शन कराने की योजना चलाई, किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज उपलब्ध कराते है और गरीब के बेटा बेटी अच्छी पढ़ाई कर सके इसकी भी मदद करते है। हर गरीब को गर्व होना चाहिए कि शिवराज सिंह चौहान जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री हमारे पास है। उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री है जो न किसी के सामने रूकते है और न झुकते है। पाकिस्तान अगर आंख उठाता है तो उसके घर में घुसकर मारने की क्षमता भी रखते है। तोमर ने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि आपके वोट से सुरेश रांठखेड़ा क्षेत्र के विधायक तो बनेंगे ही लेकिन एक वोट नरेन्द्र सिंह तोमर की भी ताकत बढायेगा। यही एक वोट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थाई बनाने का काम करेगा। यह चुनाव सुरेश रांठखेड़ा का चुनाव नहीं है बल्कि प्रदेश सरकार को मजबूत करने का चुनाव है।  

प्रमुख खबरें

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू