तिहाड़ जेल के कैदी के पेट का एक्सरे देखकर हैरान हुए डॉक्टर, शरीर के अंदर मिला मोबाइल फोन

By रेनू तिवारी | Jan 19, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेस से एक विचित्र घटना में सामने आयी है। दिल्ली की तिहाड़ जेल के एक कैदी ने पुलिस अधिकारियों से छिपाने के लिए एक मोबाइल फोन निगल लिया। बाद में एंडोस्कोपी से इसे बाहर हटाया दिया गया। डॉक्टरों ने 7 सेंटीमीटर लंबे और 3 सेंटीमीटर चौड़े मोबाइल को तार की मदद से मुंह के जरिए बाहर निकालने के लिए एंडोस्कोपी की। दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ सिद्धार्थ ने एएनआई को बताया कि मरीज को पेट में दर्द की शिकायत के बाद 15 जनवरी को अस्पताल लाया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: निर्माता बोनी कपूर को सता रही है पत्नी श्रीदेवी की याद, शेयर कर रहे हैं अनदेखी तस्वीरें 

डॉ सिद्धार्थ ने कहा कि आमतौर पर जेल के कैदी इसे अधिकारियों से छिपाने के लिए करते हैं। इसे केवल वही लोग निगल सकते हैं जिन्हें ऐसा करने की आदत है। यह तकनीकी रूप से मांग वाली प्रक्रिया है और बड़े बैग को बाहर निकालने के लिए कौशल की आवश्यकता होती है। डॉ सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वह अस्पताल में अब तक ऐसे ही दस मामलों को हैंडल कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!