भारत के प्रधानमंत्री का अपमान टिकैत की शान, कहा- देश के लिए मोदी काला है

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2021

मौकापरस्त आंदोलनजीवि राकेश टिकैत कल तक लखनऊ में महापंचायत करने की धमकी दे रहे थे। लखीमपुर हिंसा को एजेंडा बनाकर विपक्ष के हाथ की कठपुतली बन चुके टिकैत ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राकेश टिकैत ने देश के प्रधानमंत्री को लेकर बदजुबानी की है। टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए कानून काला और देश के लिए मोदी काला है। राकेश टिकैत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 2024 तक मोदी सरकार को निपटा देंगे। मोदी सरकार को 10 में से 0 नंबर देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि 2024 तक पूरा देश बिक जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's NewsRoom । अमित शाह से मिले खट्टर, BJP कार्यकर्ताओं की हत्या पर टिकैत का अजीबोगरीब बयान

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 26 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ मेंमहापंचायत होगी। उन्होंने कहा, भारतीय किसान यूनियन 26 अक्टूबर को लखनऊ में बहुत बड़ी पंचायत करने जा रही है। किसान पंचायत में हमारी मांग रहेगी कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा लिया जाए और उन्हें गिरफ्तार कर आगरा जेल में बंद किया जाए। 

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत