कांग्रेस के दो सदस्य परिवार को बचाने के लिये सियासत कर रहे हैं : स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

बोड़भाग/गौरीपुर/गुवाहाटी (असम)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के परोक्ष संदर्भ में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वे ‘‘असमिया संस्कृति को नहीं जानते’’ और केवल ‘‘परिवार के अस्तित्व के लिये’’ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि भाई-बहन का नाम नहीं लिया। भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर असम में पूर्व में किए गए चुनावी वादों को पूरा न करके पाप करने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: केरल में प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार, विपक्ष को धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने लोगों के उन सपनों को तोड़कर अपराध किया है जो उसने उन्हें सत्ता में आने से पहले दिखाए थे।’’ कांग्रेस 2001 से 2016 तक लगातार तीन बार असम में सत्ता में थी। ईरानी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं शुरू की हैं जिनसे उन लोगों को सीधे फायदा पहुंच रहा है जो पूर्व में कल्याणकारी कार्यक्रमों से वंचित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब केंद्र में सत्ता में थी तो वह असम के लिये आवंटित धन भी विकास के लिये वहां नहीं भेजती थी। कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी एआईयूडीएफ को सांप्रदायिक पार्टी करार देते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य मत फैलाओ और भाइयों को मत लड़वाओ। असमिया लोग अपने परिवारों के विकास व कल्याण के लिये मतदान करेंगे।’’ ईरानी ने बाद में, गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि दोनों विपक्षी दल लोगों को विकास की राजनीति से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि भाजपा विकास की राजनीति पर जोर देती है।

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम में मतदान वाले दिन केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां होंगी तैनात

उन्होंने कहा, यह कांग्रेस की मजबूरी है कि वह जीवित रहने के लिए एआईयूडीएफ के साथ हाथ मिलाए। बदरुद्दीन अजमल नीत पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए पार्टी के पास अपने दिग्गज नेता तरुण गोगोई का साहस नहीं है।’’ असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये 27 मार्च को मतदान हुआ था जबकि दो और चरणों में एक और छह अप्रैल को शेष सीटों पर मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks

Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग के AI प्लान से संकट में 8000 Jobs, कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर