UP चुनाव से पहले अखिलेश को लगा बड़ा झटका, सपा सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया ने थामा भाजपा का दामन

By अनुराग गुप्ता | Jan 31, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयाराम-गयाराम की राजनीति जोरो-शोरो पर चल रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि सपा सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। शिवकुमार बेरिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी माने जाते हैं। 

समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शिवकुमार बेरिया साल 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्हें पार्टी ने बिल्हौर से चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि 2012 में वो रसूलाबाद से विधायक चुने गए थे। माना जाता है कि रसूलाबाद सीट पर शिवकुमार बेरिया की अच्छी पकड़ है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग का फैसला, 1000 लोगों की सभा को मिली इजाजत, 11 फरवरी तक बढ़ा रैलियों पर प्रतिबंध 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं। जबकि दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद क्रमश: 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न