मांग भरने से पहले दुल्हन को पता चल गया दूल्हे का राज, लौटी बारात

By निधि अविनाश | Jan 24, 2022

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद से एक अनोखी घटना सामने आई है जहां दूल्हन ने साते फेरे लेने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे का घर गांव में था। शादी के बीच में ही दूल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया जिसके कारण दूल्हे समेत सभी बारातियों को वापस लौटना पड़ा। दूल्हा  विपिन कुमार जनपद की चकरनगर तहसील स्थित थाना बिठौली इलाके के बंसरी गांव का रहने वाला है और उसकी शादी जालौन जनपद की डॉली से होने वाली थी।

इसे भी पढ़ें: Google Meet पर कपल की शादी देखेंगे 300 मेहमान, जोमैटो के जरिए दिया जाएगा खाना

शादी 22 जनवरी को एक गेस्ट हाउस में होने वाली थी। शाम को बारात काफी धूमधाम से गेस्ट हाउस पर पहुंची। वरमाला भी अच्छे से संपन्न हुआ लेकिन जैसे ही शादी के लिए मांग भरने की रस्म शुरू हुई तभी दूल्हन को पता चला की उसको विदाई के बाद  गांव बंसरी जाना होगा और वहीं हमेशा के लिए रहेगी। बस इतना सुनते ही दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वर और वधू के पक्ष ने दूल्हन को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की की जिद के आगे किसी की नहीं चली।

इसे भी पढ़ें: 'प्यार की खातिर' लड़के ने दी गर्लफ्रेंड की बीमार मां को किडनी, लड़की ने कर ली किसी और से शादी

तनाव की स्थिति में बारातियों ने पुलिस को बुला लिया और दूल्हन को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन दुल्हन ने पुलिस की भी नहीं सुनी और आपसी समझौते के बाद दूल्हा बिना दूल्हन को लिए वापस घर लौट गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद शादी रद्द कर दी गई।

प्रमुख खबरें

आप ढोकला, डोसा खाइए, हम क्या खाएंगे, येआप तय नहीं कर सकते, नदिया में ममता का बीजेपी पर तीखा प्रहार

Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

ममता बनर्जी संदेशखाली के पाप को दबाने की कर रही कोशिश, TMC के वीडियो पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Bareilly Lok Sabha Seat: बरेली के बाज़ार में बना रहेगा बीजेपी का दबदबा या भारी पड़ेगी संतोष गंगवार की नाराजगी