उपेंद्र कुशवाहा बोले- CBI की छापेमारी का समय प्रतिशोध के आरोपों की पुष्टि करता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि जिस पृष्ठभूमि में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने छापे मारे हैं, उससे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के इशारे पर राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों की पुष्टि होती है। कुशवाहा जो खुद एक पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, ने हालांकि सीबीआई से सामान्य सहमति वापस लेने की मांगों पर टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि यह राज्य की नीतीश कुमार सरकार का काम है। 

 

इसे भी पढ़ें: सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री होंगे नीतीश, लेकिन... बिहार CM की PM उम्मीदवारी पर बोले उपेंद्र कुशवाहा


उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी मांग पर एक बयान राज्य सरकार की ओर से आना चाहिए। राजनीतिक दल सुझाव दे सकते हैं, लेकिन कार्रवाई सरकार द्वारा ही की जानी है।’’ वह राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन के कई नेताओं द्वारा सहमति वापस लेने की मांग पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों से सहमत हैं,तो कुशवाहा ने सकारात्मक जवाब दिया। 

 

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा शपथग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, 30 सदस्यीय सूची में नाम नहीं होने से बताए जा रहे नाराज


उन्होंने कहा, ‘‘इन आरोपों की पुष्टि इस तरह के छापे के समय से होती है। जरा पिछले हफ्ते (राजद के कई नेताओं के परिसरों पर) छापेमारी पर नजर डालें। ये उस दिन किए गए थे जब बिहार में नई सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना था।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कांग्रेस और सपा के डीएनए में है राम द्रोह, इंडी गठबंधन पर CM Yogi का बड़ा वार

Mumbai 26/11: कसाब को क्लीन चिट देकर क्या साबित करना चाहती है कांग्रेस? उज्जवल निकम ने पूरे मामले पर क्या कहा

T20 Word Cup से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, जानें विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर क्या कहा?

Amethi-Raebareli: गांधी परिवार के गढ़ को बचाने में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, इन दो दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी