स्कूल और कॉलेज के शिक्षक , स्टाफ और 18 साल से अधिक छात्रों के लिए लगा है विशेष वैक्सीनेशन कैम्प

By सुयश भट्ट | Aug 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश में 15 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए प्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन हो रहा है। लेकिन अब इसमें स्कूल-कॉलेज के शिक्षक, स्टॉफ और 18+ से अधिक उम्र के छात्रों को वैक्सीन लगाने की प्राथमिकता के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में स्कूल-कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। और स्कूल विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपने शिक्षकों, स्टाफ और 18+ के छात्रों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने आगे कहा कि 5 सितंबर तक शिक्षक, गैर टीचिंग स्टाफ और छात्रों को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाने का अभियान चलेगा।

इसे भी पढ़ें:MP में वैक्सीनेशन महाअभियान के चलते प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा लोगों को लगा है वैक्सीन 

वहीं मंगलवार के लिए 15 लाख से ज्यादा वैक्सीन जिलों को उपलब्ध कराई गई है। डॉ संतोष शुक्ला ने कहा कि वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही स्कूल और कॉलेज स्टाफ को प्रवेश मिलेगा। इसलिए उनसे अपील है कि जो लोग वैक्सीन लगाने से छूट गए हैं, वह अपना वैक्सीनेशन कराएं।

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव