WhatsApp ने प्राइवेसी पॉलिसी पर दी सफाई, कहा- हम आपकी निजी चैट या कॉल नहीं देख सकते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp नई प्राइवेसी पॉलिसी लेकर आया है। व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp New Privacy Policy) के मुताबिक एक यूजर का डाटा व्हाट्सऐप फेसबुक और उससे जुड़ी कंपनियों को शेयर करेगा। इस नई पॉलिसी के आने के बाद से ही एक बड़ा समूह अपनी डेटा प्राइवेसी को लेकर परेशान दिख रहा है। कई लोग अब व्हाट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं समझ रहे। आलोचनाओं के बाद अब व्हाट्सऐप ने सफाई दी है। व्हाट्सऐप ने कहा कि नई सेवा शर्तों से निजी चैट प्रभावित नहीं होंगे। व्हाट्सऐप के हेड विल कैथार्ट ने कहा कि कंपनी ने अपनी नीति पारदर्शी होने और पीपुल-टू-बिनजेस के वैकल्पिक फीचर की जानकारी देने के लिए अपडेट की है। उन्होंने कहा कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ, हम आपकी निजी चैट या कॉल नहीं देख सकते हैं और न ही। हम इस तकनीक और विश्व स्तर पर इसका बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अगर आप अपने मोबाइल से ऐप डिलीट करते हैं और ‘माई अकाउंट’ सेक्शन में जाकर ‘इन-ऐप डिलीट’ का ऑप्शन नहीं चुनते हैं तो आपका पूरा डेटा कंपनी के पास रह जाएगा। 

आइए जानते हैं 2 ऐसे पॉप्युलर विकल्प के बारे में जो WhatsApp का अच्छा रिप्लेसमेंट हैं। 

सिग्नल

मैसेंजिंग ऐप सिगनल व्हाट्सऐप का बेहतर विकल्प हो सकता है। व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी के आने के बाद से ही यह काफी चर्चा में है। व्हाट्सऐप के को-फाउंडर Brian Acton ने व्हाट्सऐप को छोड़ने के बाद Signal App में 2017 में करीब 50 मिलियन डॉलर का इन्वेस्ट किया था। 2021 के शुरू होते ही Signal का इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कंपनी का दावा है कि Signal आपको कोई डाटा शेयर या स्टोर नहीं करता।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp ला रहा यह नए 3 फीचर्स, बदल जाएगा आपका चैटिंग एक्सपीरियंस

टेलीग्राम 

टेलीग्राम मैसेंजिंग ऐप के रूप में काफी पॉपुलर हो चुका है। यह भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ऑफर करता है। इसमें मैसेजिंग एप्लिकेशन में इन-ऐप बॉट, ऑडियो और वीडियो भेजने की भी सुविधा है। इसके जरिये मल्टीमीडिया फाइल शेयरिंग का ऑप्शन भी मौजूद है। इसे आप मोबाइल के साथ ही डेस्कॉप और टैब पर भी एक्सेस कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार