'FIR में भारत भूषण आशु का नाम नहीं', पंजाब कांग्रेस प्रमुख बोले- पूर्व मंत्री को क्यों किया गया गिरफ्तार ?

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने लुधियाना की दाना मंडी के खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया है। भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी सोमवार की शाम को उस वक्त हुई जब वो लुधियाना में अपने घर के पास में स्थित एक सैलून में बाल कटवा रहे थे। जिसको लेकर भगवंत मान सरकार पर कांग्रेस हमलवार है। इसी बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान सामने आया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, BSF को सीमापार से तस्करी का शक 

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी रहे मौजूद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु अपने घर के पास में ही स्थित एक सैलून में बाल कटवा रहे थे। इसी बीच विजिलेंस ब्यूरो की टीम सलून में पहुंच गई और पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम के साथ भारत भूषण आशु की बहसबाजी भी हुई। उस वक्त कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी