कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, सैलून में कटवा रहे थे बाल

Punjab Congress
ANI Image

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारत भूषण आशु अपने घर के पास में ही स्थित एक सैलून में बाल कटवा रहे थे। इसी बीच विजिलेंस ब्यूरो की टीम सलून में पहुंच गई और पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम के साथ भारत भूषण आशु की बहसबाजी भी हुई।

चंडीगड़। भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से चलाई जा रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया। पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो जब भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर रही थी उस वक्त कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। जिसका वीडियो सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम भगत सिंह के नाम पर करने को सहमत हुए पंजाब और हरियाणा 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारत भूषण आशु अपने घर के पास में ही स्थित एक सैलून में बाल कटवा रहे थे। इसी बीच विजिलेंस ब्यूरो की टीम सलून में पहुंच गई और पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम के साथ भारत भूषण आशु की बहसबाजी भी हुई।

कांग्रेस ने की नारेबाजी

भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालट के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाना बनाया। आपको बता दें कि पंजाब की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई बड़े नेता लुधियाना के लिए निकल चुके हैं, जहां पर पार्टी का भारत भूषण आशु के प्रति एकजुटता दिखाने की कोशिश रहेगी।

इसे भी पढ़ें: किसानों ने डेढ़ करोड़ का बनवाया मकान, अब खिसकाने पर हुआ मजबूर, जाने क्या हैं पूरा मामला 

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में भारत भूषण आशु भी शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़