योगी की हुंकार, जुर्माना भरते-भरते बीत जाएंगी दंगाइयों की पांच पीढ़ियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन में त्योहारों से पहले दंगे शुरू हो जाते थे, लेकिन अब फसाद करने वाले लोग डरे-सहमे हुए हैं कि अगर वे ऐसी कोई हरकत करेंगे तो जुर्माना भरते-भरते उनकी पांच पीढ़ियां बीत जाएंगी। योगी ने रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पहले त्योहरों के पहले दंगे शुरू हो जाते थे। अब दंगा करने वाले डरे-सहमे हुए हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर दंगा करेंगे तो उनके पोस्टर चौराहों पर चस्पा हो जाएंगे और जुर्माना भरते-भरते उनकी पांच पीढ़ियां बीत जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: सपा सरकार में माफिया के इशारे पर होती थी अधिकारियों की तैनाती: राजनाथ

उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में आस्था के साथ खिलवाड़ करने का साहस कोई नहीं कर पाया और आज कोई भी व्यक्ति न तो कावड़ यात्रा रोक सकता है, न ही मां दुर्गा की पूजा। योगी ने कहा, “हमारी सरकार में जहां दुर्गा जागरण यात्रा निकली तो रामलीला की यात्राएं भी धूमधाम से निकलीं। पिछली सरकारों द्वारा उन्हें रोका जा रहा था। पहले ईद और मोहर्रम पर ही बिजली आती थी, होली और दिवाली पर नहीं। हम बिना भेदभाव के बिजली दे रहे हैं।” 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !