Smriti Irani को हरियाणा तो Vinod Tawde को UP की कमान, 28 राज्यों और 8 UT में BJP ने घोषित किए नए प्रभारी, पूरी सूची यहां पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ व हरियाणा और विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही पार्टी की केंद्रीय टीम में भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्तर पर अहम बदलाव हुए हैं।



























































