Pakistani Soldiers Killed In Attack: उड़ा डाला पाकिस्तानी सेना का काफिला, सैनिकों के उड़े चिथड़े!
पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के मस्जिद धमाके के बाद अब बलूचिस्तान के नौकुंडी में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला हुआ है, जिसमें सात जवान मारे गए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी सेना के अत्याचारों और संसाधनों के शोषण के खिलाफ लगातार सैन्य काफिलों को निशाना बना रही है। यह संगठन बलूच लोगों के लिए स्वतंत्र देश की मांग कर रहा है।



























































