रायसेन के गैरतगंज में दो दिन से लापता दो युवकों के कुएं में मिले शव

By नीलेन्द्र मिश्रा | Apr 23, 2021

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सर्रा में दो दिन पूर्व गायब हुए दो युवकों के शव शुक्रवार को ग्राम के पास दो अलग-अलग खेतों में स्थित कुओं में मिले है। दोनों युवक दो दिन पहले बगैर बताए घर से चले गए थे तथा पुलिस एवं परिजन लगातार इनकी खोजबीन में लगे हुए थे। इन मृत युवकों में से एक बालिग है जबकि दूसरा नाबालिग है।

इसे भी पढ़ें: निगरानी टीम घर-घर जाकर करेगी कोरोना संदिग्धों की जांच घर-घर करेंगी

जानकारी के मुताबिक ग्राम सर्रा निवासी अरविंद यादव पिता फूल सिंह 19 वर्ष एवं तनिश यादव पिता रमेश यादव 14 वर्ष अपने घर से 21 अप्रैल की शाम 8 बजे से निकले थे। उनके घर से जाने के बाद जब देर रात वे घर नही पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उनकी तलाश रिश्तेदारों, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, जंगलों सहित अन्य स्थानों पर शुरू कर दी। परंतु दो दिनों बाद उनका कोई पता नही चल सका।

 

इसे भी पढ़ें: इंदौर एयरपोर्ट पहुंची रेमडेसिविर की चौथी बड़ी खेप, राज्य के बड़े शहरों में होगी प्रदाय

वही शुक्रवार 23 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे ग्राम के ही कुछ लोगो ने खेतों के कुओं में दोनों शवों को तैरता देखा जिसके बाद लापता हुए इन युवकों के परिजनों एवं पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज अस्पताल भेज दिया गया। वही दोनों युवकों की मौत से पूरे गाँव में मातम का पसरा हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार