हर-हर महादेव, आयत और गुरुवाणी से हुआ कांग्रेस की 'किसान न्याय रैली' का आगाज, प्रियंका ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की रविवार को वाराणसी में हुई ‘किसान न्याय रैली’ का आगाज मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के साथ कुरान की आयात और गुरुवाणी से हुआ। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पूर्वांचल में हुई कांग्रेस की बड़ी सभा को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। प्रियंका गांधी के रैली स्थल पर पहुंचने के बाद जब कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ तो सबसे पहले मंत्रोचार और शंखनाद किया गया। इसके बाद प्रियंका समेत मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने हर-हर महादेव का नारा लगाया। इसके उपरांत इस जनसभा में कुरान की आयत और गुरुवाणी का पाठ भी किया गया। 

इसे भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका के लखीमपुर, हाथरस दौरों पर तंज कसने वालों से पवन खेड़ा ने पूछे कुछ गंभीर सवाल 

इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा, “कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो सभी धर्मों और वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। यही यहां देखने को मिला है।” वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े पूर्व मंत्री अजय राय समेत कांग्रेस की इस रैली में शामिल कई नेताओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष के साथ आपने भाषण का समापन किया। इस रैली पर लखीमपुर खीरी की घटना की स्पष्ट छाप देखने को मिली। लगभग सभी वक्ताओं ने इस घटना का उल्लेख किया और मुख्य मंच के सामने एक बड़ा बैनर लगाया था जिस पर अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करो लिखा हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर, वाराणसी में कांग्रेसियों ने डाला डेरा 

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाते समय हिरासत में लिए जाने और करीब दो दिनों तक पुलिस की अभिरक्षा में रहने के बाद प्रियंका की उत्तर प्रदेश में यह पहली जनसभा थी। राहुल गांधी और प्रियंका ने हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Skin Care: स्किन पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए इन तीन तरीकों से इस्तेमाल करें आलू

Hardeep Singh Nijjar हत्याकांड में 3 तीन भारतीयों की गिरफ्तार पर S Jaishankar ने दी की प्रतिक्रिया, Canada को लेकर कही ये बात

Idli For Breakfast: नाश्ते को बनाना है टेस्टी और हेल्दी तो सर्व करें ये अलग-अलग तरह की इडली

World Laughter Day 2024: खुश रहना और खुशियां बांटना है वर्ल्ड लाफ्टर डे का उद्देश्य, जानिए इतिहास