नेताजी के रास्ते पर चलकर देश को सक्षम और सशक्त बना रहे मोदी जीः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jan 23, 2021

भोपाल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि अपनी ताकत पर विश्वास करो, उधार की ताकत देश और समाज के लिए सबसे ज्यादा घातक है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी के इन्हीं सूत्र वाक्यों को आत्मसात किया है और उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर देश को सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: हर साल पांच विद्यार्थियों को दिया जाएगा 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम पुरस्कार': मुख्यमंत्री शिवराज

गांव, प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है और आज पूरा देश पराक्रम दिवस मना रहा है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, देश की जनता और नौजवानों ने अपने गांव, क्षेत्र, प्रदेश और देश को आत्मिनर्भर बनाने का संकल्प लिया है। आज नेताजी की जयंती पर हमें यह सोचना होगा कि देश को आगे ले जाने में हमारी भूमिका क्या हो सकती है? किस तरह हम अपने बलबूते पर आगे बढ़ सकते हैं। शर्मा ने कहा कि देश-प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ ही मैं उस क्रांतिकारी नेता को नमन करता हूं, जिसने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के राजभवन घेराव पर पुलिस का लाठीचार्ज, बरसाए गए आंसू गैस के गोले

कांग्रेस के आंदोलनों से नहीं पड़ता किसानों को फर्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही है। अपना अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद में कांग्रेस पार्टी किसानों के नाम पर आंदोलन कर रही है, लेकिन देश के किसानों को कांग्रेस के इन आंदोलनों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। देश के किसान बता चुके हैं कि वे कृषि कानूनों के समर्थन में हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप