श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने महिला के साथ अभ्रदता को ठहराया गलत, सरकार के एक्शन पर बोलीं- अचानक हमारा सब कुछ हो गया अवैध

By अनुराग गुप्ता | Aug 10, 2022

लखनऊ। महिला के साथ अभ्रदता करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसी बीच श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने महिला के साथ अभ्रदता की घटना को गलत ठहराया और कहा कि उनके पति को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनु त्यागी ने बताया कि जो हुआ वह गलत था, उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी। विषय यह था कि उन्होंने एक महिला का अपमान किया। इसे ऐसे ही हैंडल करना चाहिए था। लेकिन अब सब कुछ घसीटा जा रहा है। हमारी गाड़ी, पेड़, घर, सब कुछ अचानक अवैध हो गया। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। उन्होंने सॉरी कहा होगा और माफी मांग ली होगी। मेरे और बच्चों के साथ हमारे आसपास के सभी लोग बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

गालीबाज नेता के घर पर चला बुलडोजर

हाल ही में नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर बाबा का बुलडोजर दौड़ा था। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी ने जिस महिला के साथ अभ्रदता की थी, उस महिला को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। दरअसल, ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते श्रीकांत त्यागी द्वारा लगवाए जा रहे पेड़ पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभ्रद व्यवहार किया और उन्हें धक्का दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: श्रीकांत त्यागी पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, नोएडा ऑथिरिटी ने अवैध निर्माण पर लिया बड़ा एक्शन 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी पर गाज गिरी और उसे पुलिस ने मेरठ से धर दबोचा। श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताते हैं। जबकि पार्टी ने उनसे दूरियां बनाई हुई है और तो और भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया है कि महिलाओं के साथ अभ्रदता करने वालों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब