गालीबाज श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

Shrikant Tyagi
ANI
निधि अविनाश । Aug 9 2022 11:35AM

बता दें कि श्रीकांत ने नोएडा की सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी की थी। पुलिस से बचने के लिए श्रीकांत ने रविवार रात के बाद से अपना फोन नहीं किया था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कॉल डिटेल के आधार पर घटना के बाद संपर्क में आए करीबियों को रडार पर ले रही है।

श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि श्रीकांत चार दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने तीन लोगों के साथ श्रीकांत को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा और शिंदे गुट के नौ-नौ विधायकों ने ली शपथ

बता दें कि श्रीकांत ने नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी की थी। बदसलूकी की वीडियो वायरल होने के बाद ये विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया।

पुलिस से बचने के लिए श्रीकांत ने रविवार रात के बाद से अपना फोन ऑन नहीं किया था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कॉल डिटेल के आधार पर घटना के बाद संपर्क में आए करीबियों को रडार पर ले रही है। उत्तराखंड में ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन दिखी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़