सत्ता में थे तब भी लड़ते थे, अब भी लड़ रहे हैं कांग्रेसी- विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Feb 18, 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी केडर बेस्ड संगठन है। हमारे यहां जो भी तैयारियां की जाती हैं, वह कार्यकर्ताओं के आधार पर होती है। आगामी समय में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायतों के चुनाव हैं। इन चुनावों के लिए हमारे कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन में रणनीति का महत्व अधिक होता है। चुनाव प्रबंधन और संचालन समिति की बैठकों में इसी दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि बेहतर चुनाव प्रबंधन के माध्यम से पार्टी आगामी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके और हमारा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कही। 

इसे भी पढ़ें: सीएम हेल्पलाइन ही मांग रही है हेल्प ,तो जनता कहां जाये बतायें मुख्यमंत्री - भूपेंद्र गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने मागदर्शन दिया। बैठक में उपसमितियों के कार्य विभाजन और आगामी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, बीजेपी ने निशाना साधते हुए कसा तंज

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे के आधार पर हम चुनाव में आगे बढ़ते हैं। चुनाव संचालन समिति ने संबंधित सभी मुद्दों पर जो तैयारियां की हैं, उसका प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब अगला चरण शुरू होगा, जिसमें  घोषणा-पत्र में क्या-क्या मुद्दे होंगे, कौन से विषय समायोजित किए जायेंगे, समिति इसकी तैयारियां करेगी। शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नगरीय निकाय के क्षेत्रों में 22 फरवरी से उनके दौरे शुरू होंगे और वे लोकसभा की कार्रवाई शुरू होने तक अधिकांश नगर निगम क्षेत्रों का दौरा पूर्ण कर लेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कानून का राज है या तालिबान का, आदिवासी विधायक का अपमान कांग्रेस नहीं सहेगी - जीतू पटवारी

मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग उस समय भी लड़ते थे, जब कांग्रेस गलती से सत्ता में आ गई थी। अब विपक्ष में हैं, तब भी लड़ रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का पूरा चरित्र जनता के सामने है और  जनता कांग्रेस के छल-कपट को बहुत अच्छे से पहचानने लगी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया बंद का आवाहन, कमलनाथ ने की जनता से अपील

सीधी में हुए बस हादसे के बारे में  शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अत्यंत संवेदनशील हैं, उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये और पीड़ित परिवारों से मिले तथा उन्हें हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया। प्रशासन को निर्देश दिए। जहां भी सिस्टम में कोई कमियां हैं तो मुख्यमंत्री जी ने दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की है। शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ भारतीय जनता पार्टी की संवेदनाएं हैं। बैठक में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री शरतेंदू तिवारी, अलकेश आर्य, सांसद विवेक शेजवलकर, विधायक शशांक श्रीवास्तव, प्रभात साहू, शेषराव यादव, वीरेन्द्र गुप्ता, विनोद यादव, सोनू गेहलोत,  शैलेन्द्र डागा, देवेन्द्र वर्मा, अतुल पटेल, जय सिंह मरावी और रमेश रंगलानी उपस्थित थे। 

प्रमुख खबरें

India Onion Crisis: प्याज के दाम में भारी उछाल के पीछे क्या है असली गणित, जानें Supply Chain का हाल

Sikar Travel Guide: Raksha Bandhan पर करें Jeen Mata के दर्शन, Rajasthan का यह मंदिर है भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक

एक क्लिक पर मिलेगी डाक सेवा, तकनीक के साथ जनसेवा के नए युग में प्रवेश कर रहा भारतीय डाक: ज्योतिरादित्य सिंधिया

UP Weather: पूर्वी उत्तर प्रदेश में Heavy Rain, अगले 24 घंटे भी भारी बारिश का अलर्ट