वहीदा रहमान के इश्क़ में पड़कर इस सुपरस्टार ने तबाह कर ली थी अपनी ज़िंदगी, मौत पर आकर खत्म हुई प्रेम कहानी

By प्रिया मिश्रा | Jul 26, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम 60 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में लिस्ट में शामिल है। वहीदा की खूबसूरती के लाखों दीवाने थे। उन्होंने अपने करियर में कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है। वहीदा को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे राष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित किया गया है। वहीदा रहमान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनका कई बड़े कलाकारों के साथ अफेयर रहा है।

इसे भी पढ़ें: 47 साल की उम्र में भी यंग और फिट नज़र आती हैं रवीना टंडन, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी सीक्रेट डाइट

गुरुदत्त की पहली शादी उस दौर की मशहूर गायिका गीता दत्त के साथ हुई थी और उनके तीन बच्चे भी थे। जब गीता को गुरुदत्त और वहीदा के अफेयर के बारे में पता चला तो दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी गीता अपने बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गईं। इसी दौरान गुरु दत्त की फिल्म भी फ्लॉप हो गई जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ। ऐसे वक्त में वहीदा रहमान ने भी गुरु दत्त से अपना रिश्ता खत्म कर लिया। बुरे वक्त और टूटे रिश्तो के चलते गुरुदत्त को शराब की लत लग गई। 10 अक्टूबर 1964 को अचानक गुरुदत्त के निधन की खबर आई। उस वक्त उनकी उम्र महज 39 वर्ष थी। गुरु दत्त की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई या खुदकुशी से, यह आज तक नहीं पता चल पाया।

प्रमुख खबरें

Janmashtami पर कृष्णभक्ति में डूबे CM Yogi, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की

Kenya में Magadi प्लांट विवाद पर Tata Chemicals ने दी सफाई, कहा- सभी नियमों का किया पालन

जंतर-मंतर पर बवाल! छात्रा का आरोप- स्वतंत्र भारद्वाज ने फोड़ा पिता का सिर, राहुल गांधी बोले- अमित शाह की पुलिस क्या कर रही है?

Kanthapuram Musaliar के बयान पर VHP का Congress पर हमला: Secular नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल