BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन की जगह वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया

lawyer Ujjwal Nikam
प्रतिरूप फोटो
ANI

निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों में विशेष लोक अभियोजक रह चुके हैं। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन 2014 और 2019 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से निर्वाचित हुईं। पूनम भाजपा की युवा शाखा की पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन की जगह चर्चित वकील उज्ज्वल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया। निकम मुंबई आतंकी हमले के मामले में सरकारी वकील थे। निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों में विशेष लोक अभियोजक रह चुके हैं। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन 2014 और 2019 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से निर्वाचित हुईं। पूनम भाजपा की युवा शाखा की पूर्व अध्यक्ष भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: अंबाला सीट से BJP उम्मीदवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा

पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि संगठन से मिली जानकारी के आधार पर पूनम का टिकट काटा गया। कुछ समय से संकेत मिल रहे थे कि पूनम महाजन को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस ने पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया है। मुंबई में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए आठ और उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़