South Delhi के छतरपुर में युगांडा की महिला से छेड़छाड़, लूटपाट

Delhi police
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से मजदूर हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसे एक दीवार के पीछे ले गए।

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में दो लोगों ने युगांडा की 27 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पीसीआर कॉल पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में सड़क पर मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे महरौली थाने में सड़क पर घायल पड़ी एक महिला के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

मौके पर पहुंचने पर युगांडा की एक महिला घायल पाई गई। अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से मजदूर हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसे एक दीवार के पीछे ले गए।

शिकायत के अनुसार, दोनों ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 800 रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी थी। अधिकारी ने कहा, दोनों नशे के आदी हैं...जब उन्हें पकड़ा गया तो वे नशे में थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़