iPhone चोरी होते ही खुद हो जाएगा लॉक! Apple ला रहा है स्मार्ट Anti-Theft फीचर
जो यूजर्स Apple Watch का उपयोग करते हैं, उन्हें इस फीचर का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। यदि iPhone और Apple Watch के बीच की दूरी अचानक बढ़ती है और यह किसी असामान्य परिस्थिति का संकेत देती है, तो सिस्टम इसे संभावित चोरी के रूप में पहचान सकता है।



























































