Turkey से बढ़ते तनाव के बीच Israel का बड़ा कदम, Armenian Genocide को देगा मान्यता
इज़राइली न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के सत्ता में आने, हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल पर हमले और उसके बाद गाज़ा में हुए युद्ध के बाद से संबंध तेज़ी से बिगड़े हैं। प्रकाशन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले साल पहली बार कहा था कि वह 'अर्मेनियाई नरसंहार' को मान्यता देते हैं।



























































