Galteshwar Mahadev Temple: सूरत के इस शिव मंदिर में बनाएं दर्शन का प्लान, इन बातों का रखें खास ख्याल

Galteshwar Mahadev Temple
Creative Commons licenses

सूरत में स्थित गलतेश्वर महादेव मंदिर के बारे में जान सकते हैं। यह मंदिर ऐतिहासिक होने के साथ खूबसरती में भी कमाल है। यहां पर महादेव की विशाल मूर्ती इतनी अधिक खूबसूरत है कि आप इससे अपनी नजर नहीं हटा सकेंगे।

हम सभी अक्सर ऐसे मंदिरों में दर्शन करना अच्छा लगता है। जो ऐतिहासिक होने के साथ खूबसूरत भी हो। बता दें कि सूरत में स्थित गलतेश्वर महादेव मंदिर के बारे में जान सकते हैं। यह मंदिर ऐतिहासिक होने के साथ खूबसूरती में भी कमाल है। यहां पर महादेव की विशाल मूर्ती इतनी अधिक खूबसूरत है कि आप इससे अपनी नजर नहीं हटा सकेंगे। इस मंदिर के बगल में तापी नदी बगती है। यहां से नजारा इतना सुंदर दिखता है कि आपका मन वापस आने को नहीं करेगा। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक पुल भी बनाया गया है। जहां पर श्रद्धालु स्नान कर महादेव का आशीर्वाद ले सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सूरत में स्थित गलतेश्वर महादेव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

गलतेश्वर महादेव मंदिर

सूरत के गलतेश्वर मंदिर में भोलेबाबा की 62 फुट ऊंची प्रतिमा है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको ऑटो या फिर कैब बुक करना होगा। यह मंदिर सूरत से करीब 40 किमी दूर तापी नदी के तट पर स्थित है। यहां पहुंचने में आपको डेढ़ से दो घंटे का समय लग सकता है। वहीं अगर आपके पास अपनी गाड़ी नहीं है, तो वापस जाने में आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए प्रयास करें कि आप ऑटो या कैब बुक करके जाएं। जो आपको वापस भी ला सके। अगर आप अपने बच्चे को भी लेकर जा रहे हैं, तो साथ में खाने-पीने की चीजें भी लेकर जा सकते हैं। यह गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: Akshayavat Tree: हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पेड़ है अक्षयवट, जानिए इसके धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

इन बातों का रखें खास ख्याल

बता दें कि मंदिर में एंट्री पार्किंग टू-व्हीलर के लिए जार्च 10 रुपए है।

वहीं वॉशरूम के लिए 5 रुपए और पूल में नहाने के लिए आपको 50 रुपए देना होगा।

मंदिर में प्रवेश के लिए आपको कोई टिकट नहीं लेना होगा।

भोलेबाबा की मूर्ति के सामने आप फोटो ले सकते हैं।

मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, इसलिए बच्चे को साथ लाने पर उसका हाथ पकड़े रहें।

सामान रखने के लिए श्रद्धालुओं को लॉकर सुविधा मिलेगी और इसके आपको पैसे देने होंगे।

मंदिर में आपको खाने-पीने की भी चीजें मिल जाएंगी।

मंदिर सुबह 06 बजे से रात 08 बजे तक खुला रहेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़