उज्जैन के Var Siddhi Mandir में सांकल बजाकर उल्टा स्वास्तिक बनाने से तय होता है विवाह

Var Siddhi Temple
Creative Commons License

उज्जैन में शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन वरसिद्धि माता मंदिर में शीघ्र विवाह की अनोखी मान्यता है। यहां श्रद्धालु दरवाजे की सांकल बजाकर पचरंगी धागे में तीन या पांच गांठें बांधते हैं और दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त दोबारा दर्शन कर सीधा स्वास्तिक बनाकर प्रसाद चढ़ाते हैं।

उज्जैन को महाकाल की नगरी के नाम से जाना जाता है। उज्जैन की शान महाकालेश्वर मंदिर है, लेकिन शहर में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं, जिनकी मान्यताएं अनोखी होने के साथ-साथ हैरान करने वाली भी हैं। उज्जैन के मध्य में हरसिद्धि मंदिर स्थित है, जोकि शहर के सबसे पूजनीय पीठों में से एक माना जाता है। शिव पुराण में भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती की कोहनी गिरी थी।

मंदिर की अनोखी मान्यता

हरसिद्धि शक्तिपीठ मंदिर के पीछे एक ऐसी देवी का मंदिर है, जिनको वर सिद्धि माता के नाम से जाना जाता है। वर सिद्धि यानी को योग्य वर का आशीष देने वाली देवी।

इसे भी पढ़ें: Famous Temple: भारत के आठ प्रसिद्ध Durga Mandir जहां Vaishno Devi और Kamakhya की पौराणिक मान्यता है

इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि जो भी कुंवारे लड़के या लड़कियां मां के दरवाजे की सांकल बजाकर विवाह की मनोकामना का धागा बांधती हैं, उनकी जल्द ही शादी हो जाती है।

सांकल के अलावा स्वास्तिक बनाने की क्या है मान्यता

हरसिद्धि मंदिर के पीछे सीढ़ियों के पास वरसिद्धि देवी का मंदिर है। हालांकि यह मंदिर छोटा सा है। मंदिर के अंदर देवी की प्रतिमा है और इस मंदिर में आने वाले युवक-युवतियां मंदिर के दरवाजे की सांकल को बजाती हैं और मन्नत का धागा बांधती हैं। इसको पचरंगी धागा कहा जाता है। इस धागे में तीन या पांच गांठ लगाई जाती हैं।

वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने की परंपरा भी है। जब भी भक्त मां वरसिद्धि के दर्शन और पूजन के लिए जाते हैं, तो दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। जिससे कि विवाह की मनोकामना पूरी हो सके। वहीं जिन लोगों की मनोकामना पूरी हो जाती है, वह फिर से दर्शन करने के बाद सीधा स्वास्तिक बनाते हैं और देवी वरसिद्धि को पूजन की सामग्री समेत प्रसाद भेंट करते हैं।

हरसिद्धि मंदिर के पीछे स्थित वरसिद्धि मंदिर भी बेहद प्राचीन है। शादी से जुड़ी ऐसी मान्यता की वजह से जिन लोगों के विवाह में देरी होती है, वह युवक और युवतियां मंदिर में रोजानाधागे बांधते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़