Diwali पर साड़ी और सूट के साथ जचेंगे ये 5 Hairstyle, गजरा बन से पोनीटेल तक

Diwali Traditional Hairstyles
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दिवाली पर पारंपरिक परिधानों के साथ परफेक्ट फेस्टिव लुक पाने के लिए गजरे वाला क्लासिक लो बन और परांदे वाली लंबी चोटी बेहतरीन विकल्प हैं। वहीं दिवाली पार्टी और वेस्टर्न आउटफिट्स के लिए साइड-स्वेप्ट सॉफ्ट वेव्स, हाफ-अप हाफ-डाउन तथा वॉल्यूम वाली हाई पोनीटेल स्टाइल करके आप खूबसूरत और ट्रेंडी नजर आ सकती हैं।

दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस समय ज्यादातर घरों में तैयारियां शुरु हो चुकी है। नया लहंगा, नई साड़ी, हैवी सूट सब तय है, लेकिन फेस्टिव लुक का मजा तब तक अधूरा है, जब तक एक परफेक्ट हेयरस्ट न हो।

इस बार आप स्लीक बन से लेकर सॉफ्ट वेव्स तक, सब कुछ ट्रेंड में है। चाहे आप लक्ष्मी पूजन के लिए सिल्क साड़ी पहन रही हों या दिवाली पार्टी के लिए शरारा-सूट, इन सब पर ये 5 हेयरस्टाइल काफी सुंदर लगेंगी।

गजरे वाला क्लासिक लो बन

यदि आप हैवी कांजीवरम या बनारसी साड़ी पहन रही हैं, तो इससे कुछ बेहतर नहीं होता है। सबसे पहले सेंटर मांग के साथ नीट लो बन बनाएं और उस पर सफेद गजरा लगा लें। यह लुक अनारकली और हैवी सूट के साथ भी रॉयल नजर आता है।

साइड-स्वेप्ट सॉफ्ट वेव्स

हल्की ऑर्गेंजा साड़ी, पेस्टल लहंगा या फ्यूजन साड़ी के लिए बेस्ट है। बालों में बड़ी कर्लिंग रॉड से सॉफ्ट वेव्स बनाकर एक साइड पर डाल सकते हैं। इसको आप थोड़ा-सा शाइन स्प्रे पर लगाएं। इससे फोटो में भी बालों में एक अलग ही चमक आती हैं।

परांदा और फूलों वाली लंबी चोटी

अक्सर दिवाली की पूजा में घर के कामों में खुले बाल संभालना मुश्किल होता है। नॉर्मल चोटी की जगह फिशटेल बना सकते हैं और रंगीन परांदा, छोटे मोगरे के फूल या गोल्डन लेस लगाएं। सूट और लहंगे दोनों पर ये देसी टच अच्छे देता है।

हाफ-अप हाफ-डाउन विद क्लिप्स

अगर आपको खुले बाल काफी पसंद है, तो आप इसके लिए बेहतर लुक ले सकते हैं। ऊपर के आधे बालों के पीछे पिन करें और नीचे के बालों में हल्के कर्ल्स कर लें। फिर पर्ल और स्टोन वाली क्लिप्स लगा लें। ये लुक यंग गर्ल्स पर दिवाली पार्टी में काफी फ्रेश नजर आते हैं।

वॉल्यूम वाली हाई पोनीटेल

यदि आप स्ट्रेट-कट सूट, पैंट-सूट या इंडो-वेस्टर्न साड़ी पहन रहे हैं, तो हाई पोनीटेल बना सकते हैं। पोनी के बेस पर अपने ही बालों की एक लट लपेट दें, जिससे रबर न दिखे और हल्का-सा बैक-कॉम्ब करके वॉल्यूम बना लें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़