Beauty Hacks: नौतपा की तेज धूप ने छीन लिया है निखार? यह Papaya Face Pack करेगा कमाल

DIY Papaya Pack
AI Image

नौतपा की तेज धूप से त्वचा पर टैनिंग और बेजानपन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे निपटने के लिए पपीते से बने फेस पैक बेहद कारगर घरेलू उपाय हैं। यह पैक न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करता है बल्कि शहद और दूध के साथ मिलकर चेहरे की रंगत निखारता है और खोई हुई चमक वापस लाता है।

इस समय नौतपा चल रहे हैं। नौतपा के 9 दिन साल के सबसे गर्म माने जाते हैं। इस दौरान पड़ने वाली धूप सीधा त्वचा पर असर करती है। नौतपा में स्किन अपनी नमी खोने लगती है और चेहरे पर टैनिंग होने लगती है। नौतपा की तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण अगर आपकी त्वचा भी टैनिंग और बेजानपन का शिकार हो गई है, तो पपीते से तैयार किए गए घरेलू फेस पैक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पपीता त्वचा की गहराई से सफाई करने के साथ रंगत निखारने और प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद करता है। जानिए पपीते का फेस पैक बनाने की आसान विधि और इसे सही तरीके से लगाने का तरीका, जिससे आपकी त्वचा फिर से ताजगी और निखार पा सके।

पपीता और शहद का फेस पैक

पपीता का यह फेस आपके रोमछिद्र को ओपन करता है, पिंपल्स को रिमूव करता है और यह चेहरे की टैनिंग को दूर करता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे टैनिंग को दूर करने के इस फेस पैक को कैसे बनाएं।

जरुरी  सामग्री

-पपीते का गूदा- 2 चम्मच

-शहद- 1 चम्मच

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका

 - सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें सभी सामग्रियों को एड कर लें।

 - अब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक बना लें।

 - इस पैक को फेस पर लगाने से पहले गर्दन को अच्छे से मसाज कर लें और इसे 20 मिनट तक लगाएं।

 - चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए ये फेस पैक सप्ताह में कम से कम एक बार जरुर ट्राई करें।

 - इस फेस पैक का यूज चेहरा को ग्लोइंग बनाएगा और टैनिंग को दूर करेगा। 

पपीता और दूध का फेस पैक

नौतपा की जिद्दी धूप का असर चेहरे पर पड़ गया है। इसलिए यह टैनिंग को दूर करने के लिए चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करेगा।

आवश्यक सामग्री

-पके पपीते के टुकड़े- 3-4

-कच्चा दूध- 1 चम्मच

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका

 - सबसे पहले पपीते के टुकड़ो का पेस्ट बनाकर एक बाउल में डालें।

 - तैयार किए पेस्ट में कच्चा दूध डालें और सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें और फेस पैक तैयार कर लें।

 - इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगाए रखें और इसे सूखने दें।

 - 20 मिनट के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धोकर पैक को हटा लें।

 - इसका यूज आप सप्ताह में 3 बार कर सकते हैं।

 - इससे आपके चेहरे की टैनिंग दूर होगी और स्किन ग्लोइंग दिखाई देती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़