Floral Print Lehenga: रक्षाबंधन पर न्यू लुक पाने के लिए कैरी करें फ्लोरल प्रिंट लहंगे, दिखेंगी सबसे सुंदर

Floral Print Lehenga
Instagram

रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है और इस खास मौके पर महिलाएं सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले फ्लोरल प्रिंट लहंगे दिखा रहे हैं। जोकि रक्षाबंधन के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है और इस खास मौके पर महिलाएं सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं सूट या फिर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपने लुक को न्यू ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो आप सूट या साड़ी की बजाय इस बार फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहन सकती हैं। यह लहंगा ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। साथ ही इसको पहनकर आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले फ्लोरल प्रिंट लहंगे दिखा रहे हैं। जोकि रक्षाबंधन के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

प्रिंटेड फ्लोरल प्रिंट लहंगा

स्टाइलिश लुक के लिए आप रक्षाबंधन के मौके पर हॉल्टर नेक डिजाइन वाले प्रिंटेड फ्लोरल प्रिंट लहंगा कैरी कर सकती हैं। यह लहंगा आपके लुक को नया ट्विस्ट देगा। इसके लिए आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे, जिनको आप स्टाइल कर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप हैवी ज्वेलरी की जगह सिंपल झुमके स्टाइल कर सकती हैं। वहीं हील्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Looks: शादी के बाद पहले रक्षाबंधन में मायके पहनकर जाए ये खूबसूरत ऑर्गेंजा साड़ियां, लगेंगी कमाल

पिचवाई प्रिंटेड लहंगा

रक्षाबंधन पर न्यू लुक पाने के लिए आप पिचवाई प्रिंटेड लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा फ्लोरल प्रिंट डिजाइन में है और इसका दुपट्टा ऑर्गेंजा फैब्रिक में है। यह लहंगा आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएगा। इस लहंगे के साथ आप स्टोन वर्क झुमके और नेकलेस कैरी कर सकती हैं। वहीं बालों को खुला रख सकती हैं।

रेयॉन फ्लोरल प्रिंट लहंगा

अगर रक्षाबंधन पर आप भी नया और अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं, तो रेयॉन फ्लोरल प्रिंट लहंगा कैरी कर सकती हैं। यह लहंगा रक्षाबंधन पर न्यू लुक पाने के लिए बेहतरीन है। इसमें आपका लुक एकदम अलग और अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस लहंगे के साथ आप पर्ल या चोकर ज्वेलरी पहन सकती हैं। साथ ही फुटवियर में फ्लैट्स कैरी कर सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़