Mehndi Trends 2026: जाल वर्क से लेकर फ्लोरल शेडिंग तक, Hariyali Teej के लिए बेस्ट हैं ये Pakistani Designs

Hariyali Teej 2026
instagram

हरियाली तीज 2026 के अवसर पर पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस का बढ़ता प्रभाव फैशन जगत में एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहा है। बारीक जाल वर्क और बोल्ड आउटलाइनिंग जैसी तकनीकें न केवल पारंपरिक सौंदर्य को बढ़ाती हैं बल्कि महिलाओं को एक परिष्कृत और रॉयल लुक भी प्रदान करती हैं। यह विश्लेषण तीज के दौरान एथनिक पहनावे के साथ इन डिजाइंस की प्रासंगिकता और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करता है।

15 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। सावन के महीने में आने वाला यह पर्व महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं उत्साह के साथ तैयार होती हैं, नए कपड़े पहनती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजाती हैं। महिलाएं इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस लेख हम आपको बताने जा रहे हैं, पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस, जो इस समय काफी ट्रेंड में है।

हरियाली तीज के लिए 7 खूबसूरत पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस

इस हरियाली तीज पर लगाएं  ये 7 पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइंस , जो आपके  हाथों का रॉयल लुक देंगे।

बोल्ड आउटलाइनिंग विथ फाइन जाल वर्क

हरियाली तीज के मौके पर अपने हाथों पर कुछ अलग और ट्रेंडी बनवाना चाहती हैं, तो आप इस तरह का पाकिस्तानी स्टाइल वाला मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में महीन जाल के साथ डार्क और बोल्ड आउटलाइन बनाई जाती है। इस तरह के डिजाइंस महिलाओं को काफी पसंद होते हैं, यह आपके हाथों में चार चांद लगा देंगे।

बॉर्डर एंड आउटलाइन लीफ पैटर्न मेहंदी डिजाइन

इस मौके पर आप लीफ बॉर्डर वाली पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन बनवा सकते हैं। इस मेहंदी के खास आउटलाइन आपके पूरे हाथों को अट्रैक्टिव और ग्रेसफुल बना सकते हैं। आप इस तरह की मेहंदी के साथ एथनिक अनारकली सूट कैरी कर सकते हैं।

शेडेड फ्लोरल पाकिस्तानी पैटर्न मेहंदी 

अपने हाथों में गुलाब और कमल के बड़े-बड़े फूलों के साथ की जाने वाली शेडिंग वाली पाकिस्तानी मेहंदी को लगा सकते हैं। इसको आप चाहे तीज से लेकर रक्षाबंधन पर भी लगवा सकते हैं। जब आप यह डिजाइन बनवाएं, तो सबसे पहले आउटलाइन से बड़े-बड़े फूल बनाएं और फिर उसके अंदर हल्के हाथों से शेडिंग जरुर करें।

रॉयल हैवी एथनिक पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

शादी-ब्याह से लेकर तीज-त्योहारों पर आप इस तरह का रॉयल डिजाइन बनवा सकते हैं। यह साड़ियों और हैवी सूट्स के साथ ग्रेसफुल नजर आता है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के साथ आप ब्रेसलेट और चूड़ी सेट पेयर कर सकती हैं। वैसे इस डिजाइन को किसी प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।

 फुल हैंड भरमा पाकिस्तानी मेहंदी

अगर आप फुल हैंड मेहंदी बेहद पसंद है, तो आप डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह की हैवी भरी हुई पाकिस्तानी मेहंदी बहुत ही प्यारी लगती है। ऐसे मेहंदी डिजाइंस को हाथों पर बनवाने के बाद आपको कोई अलग से ब्रेसलेट या फिर हैंड एक्सेसरी पहनने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 


All the updates here:

अन्य न्यूज़