15 August Fashion Guide: तिरंगे के रंगों से हटकर पहनें Pastel Shades की साड़ियां, मिलेगा प्रोफेशनल लुक

15 अगस्त के अवसर पर तिरंगा थीम से हटकर लाइट कलर साड़ियों का चयन एक आधुनिक और परिष्कृत विकल्प है जो स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भीड़ से अलग दिखने में मदद करता है। मिरर वर्क साटन और पेस्टल ऑर्गेंजा जैसी साड़ियाँ प्रोफेशनल लुक और सादगी का एक बेहतरीन संतुलन पेश करती हैं जिससे 15 अगस्त फैशन और लाइट कलर साड़ी जैसे कीवर्ड ट्रेंडिंग रहते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिस में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। वहीं, इन कार्यक्रम में आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, इस दिन ज्यादातर लोग तिरंगा थीम के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। यदि आप इस स्वतंत्रता दिवस तिरंगे के रंगों से हटाकर थोड़ा यूनिक ट्राई कर सकते हैं।
इसके लिए आप कुछ ट्रेंडी लाइट कलर साड़ियां सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
मिरर वर्क साटन साड़ी
यदि आप 15 अगस्त के दिन ऑफिस में भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, तो इस बार मिरर वर्क साटन साड़ी को वियर करें। खासकर इस तरह की साड़ी स्वतंत्रता दिवस या देशभक्ति से भरे माहौल के लिए एकदम बेस्ट रहेगी।
स्टाइल कैसे करे- साड़ी के साथ आप तिरंगे का कोई एक रंग जैसे ग्रीन, ऑरेंज या व्हाइट कलर की चूड़ी पहनकर माथे पर बिंदी लगा सकते हैं।
पेस्टल पीच या बेबी पिंक ऑर्गेंजा साड़ी
यदि आप थोड़ा मॉर्डन और सॉफ्ट लुक पसंद करते हैं, तो स्वतंत्रता दिवस के दिन पहनने के लिए आप इस तरह की लाइट पीच या बेबी पिंक जैसी पेस्टल शेड्स की ऑर्गेंजा साड़ी को वियर कर सकते हैं। वैसे भी इसका फैब्रिक का हल्कापन और उसका फ्लोइंग लुक ऑफिस या कॉलेज के इवेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट है।
स्टाइलिंग गाइड: इसके साथ आप सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी पहन सकते हैं। इससे आपका लुक शानदार लगेगा
लाइट कलर नो बॉर्डर टिश्यू साड़ी
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के गहरे हरे या ऑरेंज रंग के आउटफिट पहनने के बजाय आप अपने ऑफिस या किसी खास स्वतंत्रता इवेंट के दौरान यह सुंदर लाइट कलर नो बॉर्डर टिश्यू साड़ी को वियर कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मिनिमल मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल के साथ पूरा कर सकते हैं।
स्टाइलिंग गाइड: इस साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आप कंट्रास्ट ब्लाउज और मिनिमल मेकअप कर भीड़ से अलग और खूबसूरत नजर आएंगी।
एम्ब्रोइडरी बॉर्डर सिल्क साड़ी
लाइट कलर की साड़ी पहनकर आप खूबसूरत तो नजर आएंगी, साथ ही प्रोफेशनल लुक नजर आएगा। ऐसे में आप 15 अगस्त के खास मौके पर एम्ब्रोइडरी बॉर्डर सिल्क साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।
स्टाइलिंग गाइड: इस तरह की साड़ी के साथ आप ऑक्सिडाइस्ड झुमके पहन सकती हैं। फुटवियर में आप कोल्हापुरी चप्पल सही लगेगी।
अन्य न्यूज़













