Facial का Glow रहेगा दोगुना, बस घर आकर लगाएं ये 2 चीजें, जानें ये Viral Beauty Hack

फेशियल के बाद चेहरे की चमक और ताजगी बनाए रखने के लिए दो घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं। बर्फ का ठंडा पानी त्वचा की लालिमा कम करता है, जबकि एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट कर प्राकृतिक ग्लो देता है, जिससे आपका फेशियल लंबे समय तक असरदार रहता है।
त्वचा की देखभाल हर महिला करती है। क्योंकि इसका असर हमारे चेहरे पर नजर आता है, जिससे हमारी पर्सनालिटी उभर के आती है। इसके साथ ही कॉन्फिडेंस निखर के आता है। ऐसे में कई लोग पार्लर जाकर महंगा-महंगा फेशियल कराते हैं। जिससे त्वचा साफ नजर आए। खासकर फेशियल कराने के बाद आप चेहरे पर ऐसी 2 चीजें लगाएं जिससे चेहरे पर ग्लो बना रहेगा। आइए आपको बताते हैं कौन-सी चीजें हैं जिससे ग्लो बढ़ जाएगा।
फेशियल के बाद चेहरे पर आइस वाटर का इस्तेमाल
यदि फेशियल करवाने के बाद त्वचा पर लालिमा या हल्की जलन महसूस हो रही है, तो चेहरे को ठंडे बर्फ वाले पानी से चेहरे को साफ कर सकती हैं। यह त्वचा को तुरंत राहत देने के साथ उसे तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, इससे चेहरे की ताजगी और प्राकृतिक चमक भी बनी रहती है।
- इसके लिए गुलाब को आइस क्यूब के पानी में डालना है।
- फिर इसमें अपने चेहरे को बार-बार डिप जरुर करें।
- इसके बाद चेहरे को तौलिए की मदद से साफ कर लें।
- ऐसा करने से आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ जाएगा।
फेशियल के बाद लगाएं एलोवेरा जेल
यदि आप चेहरे पर ठंडक और ग्लो बनाए रखना चाहती हैं, तो आप फेशियल के बाद चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगा सकती हैं, यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करेगा और नुचरली ग्लो देगा।
- फेशियल कराने के बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
- इसे आपको चेहरे पर अच्छे से रब करना हैं।
- अब आप चेहरे को साफ पानी से क्लीन कर लें।
- इसको आप रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं, ऐसा करने से आपका फेशियल ग्लोइंग बना रहेगा।
अन्य न्यूज़














