Skin Care: गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए आपकी स्किन के लिए क्या है बेहतर

गुलाब जल स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन यह चेहरे को साफ करने के बाद त्वचा को ताजगी देने वाला आसान विकल्प हो सकता है। खासकर गर्मी और उमस के मौसम में इसे लगाने से चेहरा कुछ देर के लिए फ्रेश महसूस होता है।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं, लेकिन खूबसूरती का असली राज हमारी किचन में ही छिपा है। अमूमन स्किन की केयर के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है, वहीं गुलाब जल तो लोग सालों से स्किन केयर रूटीन में इस्तेमाल करते आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गुलाब जल और चावल के पानी में से त्वचा के लिए बेहतर क्या है?
असल में इसका जवाब इतना सीधा नहीं है। दोनों का काम अलग हो सकता है और आपकी त्वचा की जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव करना ज्यादा समझदारी है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
इसे भी पढ़ें: Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow
गुलाब जल कब आएगा काम?
गुलाब जल स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन यह चेहरे को साफ करने के बाद त्वचा को ताजगी देने वाला आसान विकल्प हो सकता है। खासकर गर्मी और उमस के मौसम में इसे लगाने से चेहरा कुछ देर के लिए फ्रेश महसूस होता है। अगर आपकी स्किन नॉर्मल या कॉम्बिनेशन है तो ऐसे में आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं।
हालांकि, आपको यह भी याद रखना चाहिए कि गुलाब जल मुंहासे, झाइयां या पुराने दाग हटाने का इलाज नहीं है। यह स्किन को रिलैक्स फील करवाने और तरोताजा महसूस कराने में मददगार है।
चावल का पानी से क्या मिलते हैं फायदे?
चावल के पानी को अक्सर लोग बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं, लेकिन यह वास्तव में स्किन के लिए बेहद ही लाभकारी हैं। इस पानी में चावल से आने वाला स्टार्च और कुछ दूसरे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो स्किन को मुलायम और ग्लोइंग दिखाने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, चावल का पानी लगाने से स्किन रातोंरात चमकदार हो जाएगी या दाग पूरी तरह मिट जाएंगे, ऐसा कहना सही नहीं होगा।
चावल का पानी इस्तेमाल करते समय एक बात का ध्यान जरूर दें कि घर में बनाया हुआ चावल का पानी और बाजार में मिलने वाला चावल से बने स्किन केयर प्रोडक्ट एक जैसे नहीं होते। घर पर बनाए पानी को लंबे समय तक रखने पर उसमें जीवाणु पनपने का खतरा हो सकता है। इसलिए अगर आप इसे घर पर बनाती हैं तो कम मात्रा में बनाएं, साफ बर्तन में रखें और कई दिनों तक इस्तेमाल न करें।
अपनी स्किन के अनुसार किसे चुनें?
अब सवाल यह उठता है कि आप अपनी स्किन टाइप व उसकी जरूरतों के अनुसार किसे चुनें। मसलन, अगर आपकी त्वचा न बहुत तैलीय है और न बहुत रूखी, तो दोनों में से कोई भी चुना जा सकता है। रोजाना ताजगी के लिए गुलाब जल आसान विकल्प है, जबकि कभी-कभी चावल से बने उत्पाद को आजमाया जा सकता है।
वहीं, अगर आपकी सिकन रूखी है तो ऐसे में केवल गुलाब जल या चावल का पानी पर्याप्त नहीं होगा। बेहतर होगा कि आप चावल से बने ऐसे उत्पाद को प्राथमिकता दें जिसमें त्वचा को नमी देने वाले तत्व भी हों। साथ ही, गुलाब जल को केवल अतिरिक्त ताजगी के लिए रखें।
वहीं, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में हल्का गुलाब जल बेस्ड प्रोडक्ट अधिक सुविधाजनक हो सकता है। लेकिन इसे तेल कम करने का इलाज न समझें।
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए गुलाब जल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर चावल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहें तो हल्का उत्पाद चुनें और देखें कि वह त्वचा को भारी या चिपचिपा तो नहीं बना रहा।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़













