Korean Skin Care Tips: K-Beauty का ये Skincare Trend हुआ Viral, घर बैठे पाएं कोरियन जैसी बेदाग त्वचा

हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कोरियन लड़कियों की स्किन इतनी हेल्दी और ग्लोइंग कैसे है। बता दें कि कोरियल स्किन केयर में महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की बजाय डेली स्किन केयर रूटीन पर फोकस किया जाता है।
कोरियन ड्रामा और कोरियन फिल्म की तरह आजकल कोरियन स्किन केयर भी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इसका कारण कोरियन लड़कियों की साफ, बेदाग और नेचुरली ग्लोइंग स्किन है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कोरियन लड़कियों की स्किन इतनी हेल्दी और ग्लोइंग कैसे है। बता दें कि कोरियल स्किन केयर में महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की बजाय डेली स्किन केयर रूटीन पर फोकस किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कोरियन स्किन केयर रूटीन से जुड़े कुछ आसान और असरदार टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
डबल क्लींजिंग
कोरियन स्किन केयर की शुरूआत डबल क्लींजिंग के साथ होती है। इसलिए सबसे पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर से मेकअप और सनस्क्रीन को साफ करें। फिर वॉटर बेस्ट क्लींजर से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को साफ करें। इससे आपकी स्किन सही से साफ होती है और फेस पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow
एक्सफोलिएटेड
एक्सफोलिएशन से फेस की डेड स्किन सेल हटती है। जिससे आपकी त्वचा साफ और बेदाग नजर आती है। इसलिए सप्ताह में 1 से 2 बार फेस को हल्के हाथों से स्क्रब करना चाहिए। लेकिन बहुत ज्यादा हार्श स्क्रब करने से बचना चाहिए। जिससे कि स्किन पर किसी भी तरह की इरिटेशन न हो।
स्किन हाइड्रेटेड
इसके साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी माना जाता है। इसके लिए आप अच्छे मॉइस्चराइजर से साथ-साथ हायल्यूरोनिक एसिड से भरपूर सीरम और टोनर का भी इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है।
सनस्क्रीन
सूरज की किरणें आपकी त्वचा को जल्दी बूढ़ा बना सकती हैं। वहीं आपकी स्किन पर दाग-धब्बे और डलनेस भी आ सकती है। इसलिए रोजाना SPF 30 या इससे भी ऊपर वाली ब्रॉड स्पेक्ट्रम लगाना चाहिए। फिर चाहे मौसम क्लाउडी हो या तेज धूप।
हेल्दी लाइफस्टाइल
ग्लोइंग स्किन सिर्फ क्रीम लगाने से नहीं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट फॉलो करने से भी मिलती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन ग्लो करे तो आपको रोजाना 8-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट का खास ध्यान रखें, हाइड्रेटेड रहें और तनाव से दूर रहें।
अन्य न्यूज़














