Festive Fashion: Janmashtami Festival पर ट्राई करें ये 4 Kundan Polki Designs, मिलेगा Royal Look

जन्माष्टमी पर महिलाएं कान्हा का स्वागत करने के लिए न सिर्फ सुंदर-सुंदर आउटफिट बल्कि साड़ियां और लहंगे आदि भी पहनती हैं। वहीं महिलाएं इस दिन अपने लुक को खास बनाने के लिए ज्वेलरी का भी ध्यान रखती हैं।
जन्माष्टमी के पर्व में कान्हा की भक्ति के साथ पारंपरिक श्रृंगार न हो, ऐसा तो नहीं हो सकता है। जन्माष्टमी पर महिलाएं कान्हा का स्वागत करने के लिए न सिर्फ सुंदर-सुंदर आउटफिट बल्कि साड़ियां और लहंगे आदि भी पहनती हैं। वहीं महिलाएं इस दिन अपने लुक को खास बनाने के लिए ज्वेलरी का भी ध्यान रखती हैं।
ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने लुक को हटके दिखाना चाहती हैं। आप शाही और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आपको पोलकी ज्वेलरी पहननी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रेंडी पोलकी डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप जन्माष्टमी के मौके पर ट्राई कर सकती हैं।
पेस्टल एनेमल पोल्की चोकर
अगर इस जन्माष्टमी आप हैवी पारंपरिक लुक की बजाय मॉर्डन और सॉफ्ट लुक पाना चाहती हैं। तो आपको पाउडर ब्लू, मिंट ग्रीन या ब्लश पिंक एनेमल काम वाला पोलकी चोकर परफेक्ट पहनना चाहिए। इसको आप कांजीवरम, सिल्क या हल्के पेस्टल लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
पर्ल एंड एमराल्ड पोलकी नेकलेस
आप जन्माष्टमी के मौके पर अपने लुक को खास बनाने के लिए अनकट पोलकी के साथ एमराल्ड और मोतियों की लटकन का कॉम्बो ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन पीले या हरे रंग की आउटफिट के साथ निखरकर आएगा। अगर आप डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी कर रही हैं, तो लेयर्ड एमराल्ड पोलकी सेट कैरी करें।
स्टेटमेंट पोल्की चांदबालियां
अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर कोई हैवी हार या नेकलेस नहीं पहन रही हैं। तो आप सिर्फ एक हैवी पोलकी चांदबाली कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी है। बालों का 'लो बन' बनाएं। इसमें ताजे गजरे लगाएं और कानों में बड़ी पोलकी चांदबालियां पहनें। इससे आपका लुक रॉयल लगेगा।
मिनिमलिस्ट माथा पट्टी
अगर आप भी सोबर और लाइटवेट लुक पाना चाहती हैं। तो इसके लिए छोटी पोलकी झुमकी या बारीक काम वाली पोलकी माथा पट्टी सबसे अच्छा ऑप्शन है। गरारा सेट या अनारकली सूट के साथ पतली पोलकी माथा पट्टी आपको पारंपरिक ब्राइडल या राजपूती-फेस्टिव वाइब देगी।
पोलकी बैंगल्स और हाथफूल
जन्माष्टमी के पर्व पर पूजा और आरती के समय हाथ सबसे ज्यादा हाइलाइट होते हैं। ऐसे में उंगलियों में पोलकी रिंग्ल या हाथों में चौड़े वाले पोलकी कड़े पहनें। इससे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। कांच की चूड़ियों के बीच पोलकी कड़ा एड करें। इससे आपके हाथ भरे-भरे लगेंगे।
अन्य न्यूज़













