Mahashivratri पर शिव पूजा के दौरान पहनें ये लेटेस्ट डिजाइन वाले कुर्ते, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Mahashivratri
Instagram

महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त मंदिर में पूजा करने जरुर जाते हैं। ऐसे में आप महाशिवरात्रि पर इन ट्रेंडी डिजाइन वाले कुर्ते को जरुर पहनें।

शिव भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त शिव मंदिर जाकर भगवान शंकर की विधिवत रुप से पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। अगर आप भी इस बार महाशिवरात्रि पर व्रत रखना चाहती हैं और इस दिन ट्रेडिसनल कुर्ता वियर करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए, जिसमें हम आपको लेटेस्ट डिजाइन वाले कुर्ता के बारे में बताएंगे।

साइड फ्रंट कट

आजकल इस डिजाइन का कुर्ता काफी ट्रेंड में है। साइड फ्रंट कट वाला कुर्ता को आप महाशिवरात्रि के दिन पहन सकती है। जीरो नेकलाइन और हाफ स्लीव के साथ कुर्ते की ये डिजाइन काफी खूबसूरत लगेगी।

एस्मेट्रिकल कुर्ता

महाशिवरात्रि पर व्रत रखने के बाद आपको अगर ऑफिस जाकर वर्क करना है, तो आप कुर्ते की बोरिंग डिजाइन नहीं अब आप एस्मेट्रिकल हेमलाइन वाले कुर्ते को बनवाएं, इसके साथ ही पैंट को पेयर कर सकते हैं। इस टाइप के कुर्ते आपको ऑनलाइन भी मिल जाएगा।

फ्रंट कट कुर्ता

आजकल इस टाइप के कुर्ते काफी ट्रेंड में है। महाशिवरात्रि के दिन आप फ्रंट कट कुर्ता पहनकर मंदिर जा सकती है। यह कुर्ता एकदम एलिगेंट और क्लासी लुक देगा। आपके इस लुक को हर कोई बार-बार देखेगा।

धोती स्टाइल पैंट के साथ शार्ट कुर्ता

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन आरामदायक एथनिक कुर्ता पहनना चाहते हैं, तो आप ढीले-ढाले शार्ट कुर्ते के साथ धोती स्टाइल पैंट बनवाएं। वैसे ऑनलाइन भी धोती स्टाइल शॉर्ट कुर्ता मिल जाएगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़