Beauty Tips: Dussehra पर भारी कपड़ों की जगह महिलाएं चुनें ट्रेंडी Indo-Western Shrug Sets

दशहरा के पर्व पर पारंपरिक परिधानों की जगह महिलाएं इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स चुन सकती हैं। एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग श्रग, सिल्क धोती सेट, कट-वर्क श्रग और केप स्टाइल श्रग त्योहार पर रॉयल और स्टाइलिश लुक प्रदान करते हैं। इन्हें मैचिंग ज्वेलरी और पारंपरिक फुटवियर के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
कोई भी त्योहार हो या इवेंट महिलाएं और लड़कियां अपने लुक का खास ध्यान रखती हैं। वहीं 20 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर भारी-भरकम आउटफिट की जगह सिंपल और ट्रेंडी आउटफिट कैरी करना चाहती हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जो दशहरा के खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट हैं। वहीं स्टाइलिश और फैशनेबल लुक पाने के लिए आप ये 4 बेहतरीन इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स ट्राई कर सकती हैं।
एंब्रॉयडरी लॉन्ग श्रग, क्रॉप टॉप और प्लाजो सेट
अगर आप भी इस दौरान रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो भीड़ से हटकर नजर आने के लिए खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग श्रग, क्रॉप टॉप और प्लाजो वाला आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इस खास मौके के लिए यह एक परफेक्ट आउटफिट हो सकता है। वहीं यह ड्रेस हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट रहेगी।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में बालों में तेल कितनी देर लगाकर रखें? जानें सही तरीका
इस आउटफिट के साथ आप पंजाबी जूती और ज्वेलरी में चोकर नेकलेस सेट कैरी करें। इससे आपको स्टाइलिश और एलिगेंट लुक मिलेगा।
प्रिंटेड सिल्क श्रग सेट के साथ धोती स्टील इंडो वेस्टर्न
आप भी इस मौके पर सिल्क फैब्रिक वाले इस खूबसूरत धोती पैंट और मैचिंग क्रॉप टॉप वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ लहरिया, बंधेज या प्रिंटेड श्रग पहनें। इसको आप न सिर्फ दशहरा के मौके पर बल्कि किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं।
इस खूबसूरत धोती पैंट और मैचिंग क्रॉप टॉप वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ फुटवियर में फ्लैट स्लिपर्स और एक्सेसरीज में मीनाकारी वर्क वाली ज्वेलरी पहनकर अपनी खूबसूरती में चांर चांद लगा सकती हैं।
कट-वर्क श्रग के साथ स्ट्रेट-कट ट्राउजर
इन दिनों कट-वर्क श्रग विद स्ट्रेट-कट ट्राउजर भी काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप दशहरा के खास मौके पर इस तरह का आउटफिट पहन सकती हैं। इसमें श्रग का कट आगे-पीछे से ऊंचा-नीचा लगता है। वहीं दूर से ही यह आपको स्टाइलिश और परफेक्ट लुक देता है। ऐसे में आप भी दशहरा के मौके पर इस सेट को पहनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
कट-वर्क श्रग विद स्ट्रेट-कट ट्राउजर के साथ आप कोल्हापुरी चप्पल और चांदबाली इयररिंग्स का पेयर कर सकती हैं।
फ्रंट-ओपन केप स्टाइल श्रग सेट
अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं और तो आप इवेंट में इस तरह के खूबसूरत फ्रंट-ओपन केप स्टाइल श्रग सेट को कैरी कर सकती हैं। ऑनलाइल शॉपिंग वेबसाइट पर आपको इस तरह के सेट्स आसानी से मिल जाएंगे। या फिर आप नजदीकी मार्केट जाकर किसी भी कपड़े की दुकान से इसको खरीद सकती हैं।
फ्रंट-ओपन केप स्टाइल श्रग सेट के साथ आप मोजड़ी और कुंदन या जड़ाऊ एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगी।
अन्य न्यूज़













