लीवर की परेशानी से ग्रसित अमिताभ बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बच्चन सामान्य जांच के लिए मंगलवार को अस्पताल आए थे। वह दो दिन यहां रूके।
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की रात नानावती अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। उन्हें कुछ सामान्य जांच के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बच्चन सामान्य जांच के लिए मंगलवार को अस्पताल आए थे। वह दो दिन यहां रूके। शुक्रवार को रात करीब 10 बजे वह पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अस्पताल से निकले।
इसे भी पढ़ें: लीवर सिरोसिस बीमारी से जूझ रहे हैं अमिताभ बच्चन
सूचना है कि बच्चन को लीवर की दिक्कत हो रही है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेता 11 अक्टूबर को 77 वर्ष के हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि वह सामान्य जांच के लिए अस्पताल आए थे। वह बिलकुल स्वस्थ हैं।
Mumbai:Amitabh Bachchan leaves from Nanavati Hospital after being discharged from the hospital following a routine check up. pic.twitter.com/Np86xhcouY
— ANI (@ANI) October 18, 2019
अन्य न्यूज़