Qazi Touqeer के लिए पहली बार Bigg Boss 20 के देखेंगे Arijit Singh

Arijit Singh
INSTAGRAM
एकता । Sep 9 2026 3:40PM

बिग बॉस में सिंगर काजी तौकीर अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उनके पुराने दोस्त और मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया है। अरिजीत ने काजी को रॉकस्टार बताते हुए कहा कि वह अपने दोस्त की वजह से जीवन में पहली बार बिग बॉस देखेंगे।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में सिंगर काजी तौकीर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। काजी अपनी शानदार आवाज के साथ-साथ अपनी मजेदार और उट-पटांग हरकतों से भी घर में खूब एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। यही वजह है कि घर के बाहर भी लोग उनके बारे में लगातार बात कर रहे हैं।

काजी के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग उन्हें उनकी हरकतों के लिए ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनके बेबाक और मजेदार अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं। इसी बीच काजी को अपने पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का सपोर्ट मिला है।

अरिजीत सिंह ने किया काजी को सपोर्ट

अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते और आमतौर पर रियलिटी शोज से भी दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे में जब उन्होंने काजी तौकीर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो फैंस हैरान रह गए।

अरिजीत सिंह ने बताया कि वह काजी की वजह से पहली बार बिग बॉस देखने वाले हैं। उन्होंने अपने दोस्त को 'रॉकस्टार' बताते हुए लिखा, "मुझे अपने जीवन में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी वहां है।" अरिजीत सिंह का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। काजी के फैंस भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को अरिजीत का सपोर्ट मिलने से काफी खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: Lust Stories 3 धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़! सिद्धार्थ-अदिति, राधिका और अली फ़ज़ल की जोड़ी दिखाएगी प्यार व इच्छाओं के नए रंग

2005 से है काजी और अरिजीत की दोस्ती

काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती आज की नहीं बल्कि करीब दो दशक पुरानी है। दोनों साल 2005 में सोनी एंटरटेनमेंट के सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में साथ नजर आए थे।

इस शो में काजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली थी। एलिमिनेशन राउंड में पहुंचने के बावजूद फैंस अपने वोट्स के जरिए उन्हें बार-बार बचाते रहे। आखिरकार काजी शो के विजेता बने, जबकि अरिजीत सिंह शो जीत नहीं पाए।

हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती खत्म नहीं हुई। दोनों आज भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं। इस साल की शुरुआत में भी अरिजीत सिंह ने काजी से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! 150 करोड़ का आंकड़ा पार, बड़े पर्दे पर भी छाए कालीन भैया और गुड्डू पंडित

बिग बॉस में काजी को मिल रहा दोस्त का साथ

काजी तौकीर की बिग बॉस में एंट्री के बाद एक बार फिर उनकी और अरिजीत सिंह की दोस्ती चर्चा में आ गई है। अरिजीत का काजी के लिए बिग बॉस देखना और उन्हें 'रॉकस्टार' कहना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में काजी आगे अपने गेम और एंटरटेनमेंट से दर्शकों का कितना दिल जीत पाते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़