दबी हुई महसूस करती थी... BADSHAH की पत्नी Isha Rikhi का इमोशनल पोस्ट वायरल

27 जुलाई की शाम ईशा रिखी ने एक और इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके घाव कभी दिखाई नहीं देते। लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर लगता था। मैं अपने पति के प्रभाव, ताकत और संसाधनों से दबी हुई महसूस कर रही थी। मैंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही हर समस्या का समाधान है।'
रैपर और सिंगर बादशाह ने साल 2026 की शुरुआत में अभिनेत्री ईशा रिखी से शादी की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते और शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। हालांकि अब ईशा रिखी की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।
पहले पोस्ट से बढ़ी थीं फैंस की चिंताएं
कुछ दिन पहले ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। उसमें उन्होंने डर, खामोशी और खुद को दबा हुआ महसूस करने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि वह लंबे समय तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें यही सबसे सही रास्ता लगा। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई इवेंट में Baby Bump फ्लॉन्ट करती नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, पैपराजी को दिए पोज
नए पोस्ट में बयां किया अपना दर्द
27 जुलाई की शाम ईशा रिखी ने एक और इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके घाव कभी दिखाई नहीं देते। लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर लगता था। मैं अपने पति के प्रभाव, ताकत और संसाधनों से दबी हुई महसूस कर रही थी। मैंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही हर समस्या का समाधान है।"
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Delhi HC का बड़ा आदेश, Salman Khan की याचिका पर Kala Hiran Movie के सारे लिंक हटाने के निर्देश
चुप्पी मेरी मंजूरी नहीं थी
ईशा ने आगे लिखा, "चुप्पी कभी मेरी स्वीकृति नहीं थी, बल्कि यह मेरे जीने का तरीका बन गई थी। आज मैंने डर की जगह हिम्मत को चुना है। हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक था।"
तलाक की अफवाहों पर नहीं आया कोई बयान
ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट में किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया और न ही यह बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा। वहीं, बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने अब तक सोशल मीडिया पर चल रही तलाक या रिश्ते में तनाव की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़














