विवाद के बाद Daler Mehndi के बचाव में उतरे Mika Singh, बोले- उनकी तबीयत खराब थी

उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में गायक दलेर मेहंदी पर शराब पीकर जाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनके भाई मीका सिंह उनके बचाव में आए हैं। मीका ने बताया कि हाल ही में हुए एक बड़े ऑपरेशन के कारण दलेर की तबीयत खराब थी और उन्होंने शराब नहीं पी थी। उन्होंने ऐसे झूठे दावों को पूरी तरह खारिज किया।
मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी हाल ही में उत्तराखंड में हुए एक कार्यक्रम को लेकर चर्चा में हैं। नवरात्रि के इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज पर उनसे कहा कि जब आप बोल नहीं पा रहे हैं तो गाना कैसे गाएंगे।
इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दलेर मेहंदी ने स्टेज पर आने से पहले शराब पी थी। अब सिंगर मीका सिंह अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के बचाव में सामने आए हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी और उन्होंने शराब नहीं पी थी।
मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का किया बचाव
मीका सिंह ने अपने वीडियो में कहा कि उन्होंने दलेर मेहंदी के बारे में खबर देखी, जिसमें दावा किया गया था कि वह शराब पीकर गाना गाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "वो बीते 30 सालों से सुपरस्टार रहे हैं। क्या जिंदगी में कभी आपने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? क्या कभी उनके जन्मदिन की पार्टी में देखा है कि शराब चल रही है?"
मीका ने आगे कहा कि जब लोगों ने दलेर मेहंदी को कभी शराब के साथ देखा ही नहीं है तो उनके बारे में ऐसा दावा क्यों किया जा रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Mika Singh (@mikasingh)
इसे भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: जाँच में सामने आये नये सबूतों ने उड़ाए सबके होश, Salman Khan के घर की सुरक्षा भी बढ़ी
दलेर पाजी की तबीयत खराब थी
मीका सिंह ने बताया कि कई बार कलाकार अपनी तबीयत खराब होने के बावजूद कार्यक्रम के लिए हां कर देते हैं। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी की भी तबीयत खराब थी, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में जाने के लिए हामी भर दी होगी।
मीका ने कहा कि दलेर मेहंदी का हाल ही में बड़ा ऑपरेशन हुआ है और इसी वजह से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी ने कार्यक्रम में जाने से मना करने की कोशिश की थी, लेकिन एक कलाकार होने के नाते उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: ‘कच्चा बादाम’ से नहीं थी Anjali Arora को परेशानी, फिर क्यों बीच में छोड़ दिया था कानपुर का इवेंट?
शराब पीने की बात मत कहिए
मीका सिंह ने कहा कि अगर मंत्री को लगता था कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं है और वह गाना नहीं गा सकते, तो यह बात कहना ठीक था। उन्होंने कहा, "मान लिया कि आप सही बोल रहे हैं। लेकिन ये मत बोलिए कि शराब पी है।" मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का बचाव करते हुए यहां तक कहा कि अगर किसी ने कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है तो वह गाना छोड़ देंगे।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













