Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील

INSTAGRAM
एकता । Oct 20 2026 5:48PM
दशहरा के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी नवजात बेटी की पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनकी बड़ी बेटी दुआ भी अपनी छोटी बहन के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही कपल ने जानकारी दी कि उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह 19 सितंबर को दूसरी बेटी के माता-पिता बने थे। अब दशहरा के मौके पर कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में उनकी बड़ी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।
परिवार की इस प्यारी तस्वीर में दीपिका अपनी छोटी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं, दुआ अपनी छोटी बहन को चूम रही हैं। रणवीर ने दुआ को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने लिखा, "प्यार और खुशियों से भरा...।" इसके साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नाम "देवी पादुकोण सिंह" रखा है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













