Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fans

Ramayana Trailer
Instagram
एकता । Jul 30 2026 12:34PM

नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' के ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश और अन्य कलाकारों की झलक दिखी, लेकिन भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर नहीं आए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस नाराज हैं और सवाल उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म के दूसरे ट्रेलर में सनी देओल के हनुमान अवतार की पहली झलक दिखाई जा सकती है।

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश की दमदार झलक देखने को मिली। इन दोनों के अलावा, ट्रेलर में साई पल्लवी, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे जैसे कलाकारों की झलक दिखाई गई, लेकिन भगवान हनुमान का किरदार नजर नहीं आया।

सनी देओल को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका अभिनेता सनी देओल निभा रहे हैं। ऐसे में ट्रेलर में उनकी झलक नहीं मिलने से कई फैंस निराश हो गए। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक हनुमान को ट्रेलर में क्यों नहीं दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer Out: रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के दमदार अंदाज ने जीता दिल

दूसरे ट्रेलर में मिल सकती है झलक

फिल्म के टीजर और पहले ट्रेलर में अब तक ज्यादातर मुख्य किरदारों को दिखाया जा चुका है, लेकिन सनी देओल का लुक अब भी सामने नहीं आया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएफसी ने फिल्म के दो ट्रेलर को सर्टिफिकेट दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे ट्रेलर में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की पहली झलक दिखाई जा सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़