फिल्म निर्माता और आभिनेता लेख टंडन का मुंबई में निधन

Filmmaker and actor Lekh Tandon dies in Mumbai

उन्होंने आम्रपाली (1966) और ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि टंडन पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थे और पांच-छह महीने से बिस्तर पर थे।

मुंबई। फिल्म निर्माता लेख टंडन का रविवार शाम 88 साल की उम्र में पोवई स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह कई तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों से जूझ रहे थे। उन्होंने आम्रपाली (1966) और ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि टंडन पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थे और पांच-छह महीने से बिस्तर पर थे।

उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य दिक्कतें थीं जिनकी वजह से आज शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया। टंडन को शाहरुख खान जैसे कलाकार की खोज का श्रेय भी जाता है। उन्होंने 1988 में अपने टीवी धारावाहिक ‘दिल दरिया’ में शाहरुख को लिया था। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘फरमान’ का भी निर्देशन किया था जो 90 के दशक के शुरू में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। टंडन का अंतिम संस्कार कल पोवई में होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़