Akshay Kumar Birthday: Rajiv Hariom Bhatia से Akshay Kumar तक: जानें 'Khiladi' के अनसुने Life Facts

Akshay Kumar Birthday
Instagram

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार आज यानी की 09 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीते 35 सालों से अभिनेता इंडस्ट्री में बतौर लीड अभिनेता काम कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार आज यानी की 09 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीते 35 सालों से अभिनेता इंडस्ट्री में बतौर लीड अभिनेता काम कर रहे हैं। वह दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका फिल्मी सफर साल 1991 में शुरू हुआ था, जो आज तक जारी है। वह उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है और सभी में सफलता भी हासिल की है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पंजाब के अमृतसर में 09 सितंबर 1967 को अक्षय कुमार का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम हरिओम भाटिया और मां का नाम अरुणा भाटिया था। वहीं अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार कर लिया।

वेटर और शेफ का काम किया

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अक्षय कुमार ने भारत के अलावा बैंकॉक में रहते हुए शेफ और वेटर का काम भी किया था। इसके अलावा उन्होंने जूलरी बेचने का काम किया और ट्रेवल एजेंसी में भी काम किया था। अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में महारत रखते हैं, इसलिए वह स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दिया करते थे।

फ्री में की लाइटमैन की नौकरी

जब अक्षय कुमार मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते थे, तो किसी ने उनकी कद काठी को देखते हुए उनको हीरे बनने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की शुरूआत की। लेकिन अक्षय का पोर्टफोलियो तैयार नहीं था। ऐसे में अक्षय ने मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ के पास करीब डेढ़ साल तक बिना सैलरी के लाइटमैन का काम किया था। इस दौरान अक्षय ने अपना पोर्टफोलियो तैयार करवा लिया था।

फिल्मी सफर

साल 1991 में अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। लेकिन यह फिल्म ज्यादा पसंद नहीं की गई थी। फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय को पहला बड़ा स्टारडम फिल्म 'मोहरा' से मिली थी। साल 1994 में यह फिल्म आई थी और बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई थी।

खिलाड़ी का मिला टैग

अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में और फैंस प्यार से खिलाड़ी भी कहते हैं। साल 1992 में फिल्म 'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार ने काम किया था, जोकि सफल रही। इसके बाद अक्षय कुमार ने 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420', 'खिलाड़ी 786' और 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' जैसी फिल्में की। इसके बाद ही वह खिलाड़ी कहलाए।

फिल्में

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने 35 साल के फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्मों में 'मोहरा', 'जानवर', 'खिलाड़ी', 'हेरा फेरी', 'वेलकम', 'केसरी',  'धड़कन', 'गरम मसाला', 'सूर्यवंशी', 'भूत बंगला', 'टॉयलेट', 'मिशन मंगल', 'गुड न्यूज', 'भूल भुलैया', 'बेबी', 'राउडी राठौर' और 'मुझसे शादी करोगी' और 'खट्टा मीठा' आदि शामिल हैं।

अफेयर

फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान अक्षय और रवीना के अफेयर की खबरें आम हो गई थीं। माना जाता है कि दोनों सगाई भी कर चुके थे, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया। जिसके बाद फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने शिल्पा शेट्टी को डेट करना शुरू किया, लेकिन यह रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका।

पर्सनल लाइफ

बाद में अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को डेट किया और फिर जनवरी 2001 में कपल ने शादी कर ली। कपल की एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है। हालांकि साल 2005 में आई फिल्म वक्त की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा था। लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी को प्राथमिकता देते हुए अभिनेता ने जल्द ही खुद को इस रिश्ते से दूर कर लिया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़