OTT Release: गजब रात और सूमो दीदी समेत Netflix और Prime Video पर स्ट्रीम होंगी ये फिल्में

ott release
Instagram

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर गजब रात, स्पोर्ट्स बायोपिक सूमो दीदी और सीरीज चार यार शामिल हैं। इसके साथ ही द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7, लव इन डिस्गाइज, लुपिन 4 और नोबडी वॉन्ट्स दिस 3 भी स्ट्रीम होंगी।

फेस्टिव सीजन चल रहा है और ओटीटी लवर्स हमेशा शानदार फिल्म का स्ट्रीम होने का इंतजार करते हैं। इस समय सिनेमाघरों में नई-नई फिल्में रिलीज की कतार में हैं। बॉक्स ऑफिस पर अभी 'जेलर 2' और 'दृश्यम 3' धमाका कर रही है। इसके साथ ही नई नवेली और प्रहार सहित कई और फिल्में लगी हुई हैं।

दूसरी तरफ, ओटीटी पर भी कंटेंट की भरमार है। नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। आइए आपको बताते हैं अपकमिंग स्ट्रीम होने वाली फिल्में।

लव इन डिस्गाइज

यदि आप के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इस हफ्ते आप देख सकते हैं। वैसे यह रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है। इम सिवान, सियोल इन आह, किम जंग ह्यून और येनवू अभिनीत 'लव इन डिस्गाइज' 19 अक्तूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

गजब रात

असल में यह मनोज बाजपेयी और नुसरत भरूचा की अभिनीत एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म हैं। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी पर बेस्ड है। बता दें कि पहले इस फिल्म का टाइटल 'घूसघोर पंडत' था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था, फिर इसका नाम बदला गया। अब इस फिल्म का नाम 'गजब रात' किया गया। यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि, इस फिल्म में साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और कीकू शारदा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन शान ने किया है।

चार यार

इस हफ्ते ‘चार यार’ वेब सीरीज रिलीज होनी है। यह सीरीज दोस्तों पर आधारित है। इसमें गरीबी और क्राइम को साथ मिलाजुला कर दिखाया जाएगा। 'चार यार' में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता अहम किरादारों में नजर आएंगे। इसके साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी मुख्य किरदार में है। बता दें कि यह सीरीज 23 अक्तूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7

अगर आप कोई धार्मिक फिल्म देखना, तो इसे जरुर देंखें। भगवान हनुमान पर आधारित सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का सातवां सीजन भी इस वीक दस्तक देने जा रहा है। बता दे कि, इस बार के सीजन में लंका का युद्ध अपने सबसे निर्णायक और भयावह मोड़ पर पहुंचता है। वानर सेना निराश होती है। लेकिन, तभी बजरंगबली उस अस्त्र की तलाश में निकलते हैं, जो हमेशा के लिए रावण का अंत कर सकता है। वैसे यह सीरीज 23 अक्तूबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

सूमो दीदी

असल में यह फिल्म स्पोर्ट्स बायोपिक है। भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की जिंदगी से प्रेरित है 'सूमो दीदी'। वैसे यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक दी है। इसमें श्रियन भगनानी मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा, चैतन्य शर्मा, अनुभा फतेहपुरिया, नितेश पांडे, राघव धीर और मीनल कपूर भी नजर आएंगी।

'नोबडी वॉन्ट्स दिस सीजन 3' और 'लुपिन 4'

क्या आपको रोमांटिक कॉमेडी सीरीज में दिलचस्पी है, तो इस वीक नोबडी वॉन्ट्स दिस' के तीसरे सीजन को देख सकते हैं। वैसे यह सीरीज 22 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में क्रिस्टन बेल और एडम ब्रॉडी मुख्य भूमिका में होंगे।

इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स पर सबसे चर्चित सीरीज 'लुपिन' भी अपने चौथे सीजन की वापसी कर रहा है। बता दें कि, 'लुपिन 4' 23 अक्तूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़