Viral Video: डायरेक्टर Imtiaz Ali की बेटी Ida Ali ने की सगाई, Norway में बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ पहनाई डायमंड रिंग

मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कृष ने इदा को नॉर्वे के एक खूबसूरत बीच पर घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, जिसके बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी।
मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने सगाई कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने नॉर्वे के एक खूबसूरत बीच यट्रेसैंड पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इदा अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं। इदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस खास पल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छा गई हैं।
सितारों ने दी बधाईयां, 1 जुलाई को हुआ प्रपोज
इस प्यारे वीडियो में इदा अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई खुशी से चीखती दिख रही हैं और उनके साथ कृष अग्रवाल भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इदा की पोस्ट के अनुसार, कृष ने उन्हें 1 जुलाई 2026 को रात 11 बजे प्रपोज किया था। इदा ने तस्वीरों में दिखाया कि कैसे कृष घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं। इस खास मौके पर शरवरी वाघ, वेदांग रैना, आलिया कश्यप, खुशी कपूर और ओरी जैसे कई बड़े सितारों ने इदा को बधाई दी।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Hema Malini की बायोपिक में 'ड्रीम गर्ल' बनेंगी Deepika Padukone? आलिया-करीना के बजाय सीनियर एक्ट्रेस ने जताई अपनी पसंद
पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं इदा
आपको बता दें कि इदा अली भी अपने पिता इम्तियाज अली की तरह फिल्म मेकिंग, डायरेक्शन और राइटिंग में अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में 'लिफ्ट' नाम की एक शॉर्ट फिल्म लिखी और डायरेक्ट की थी। इसके बाद साल 2018 में आई शॉर्ट फिल्म 'माया' का डायरेक्शन भी इदा अली ने ही किया था।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़














