Bharat Bhhagya Viddhaata के लिए Kangana Ranaut ने किया था जॉन अब्राहम को फोन, लेकिन क्यों?

Kangana Ranaut
Instagram
एकता । Jun 3 2026 6:31PM

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर खुलासा किया कि कैसे उन्होंने जॉन अब्राहम से फिल्म का टाइटल मांगा था। जॉन ने बिना एक भी पैसा लिए सिर्फ एक दिन में यह टाइटल कंगना को दे दिया, जिससे उनकी दरियादिली की काफी चर्चा हो रही है।

अभिनेत्री कंगना रनौत की देशभक्ति से भरपूर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया। इस वाकये को सुनकर जॉन अब्राहम के फैंस को उन पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

जॉन अब्राहम से कंगना रनौत ने मांगी थी मदद

कंगना रनौत ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बताया कि पहले उनकी इस फिल्म का नाम 'नर्सेस ऑफ कामा' रखा गया था। लेकिन जब उन्होंने फिल्म की पूरी कहानी सुनी, तो उन्हें इसमें भारत की करुणा और सेवा की भावना इतनी मजबूत लगी कि उन्होंने फिल्म का नाम बदलकर 'भारत भाग्य विधाता' रखने का फैसला किया। हालांकि, ऐसा करना आसान नहीं था क्योंकि यह नाम पहले से ही जॉन अब्राहम की कंपनी के पास रजिस्टर था।

जब कंगना को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए सीधे जॉन अब्राहम को फोन लगा दिया। कंगना ने बताया, "मैंने जॉन सर को फोन किया और उन्होंने सिर्फ एक ही दिन में यह टाइटल हमारे नाम कर दिया, वह भी बिना एक भी पैसा लिए। हम उनके इस कदम के लिए दिल से आभारी हैं।"

इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी के दरबार में Kriti Sanon ने टेका माथा

क्या है 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी?

अगर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी की बात करें, तो यह पूरी तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में एक ऐसी डरावनी रात को दिखाया गया है, जब पूरा शहर आतंक के साए में था। उस मुश्किल वक्त में कुछ आम लोगों ने ही मसीहा बनकर करीब 400 लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं और यह पूरी कहानी मुख्य रूप से अस्पतालों के नर्स और वॉर्ड बॉयज के साहस पर टिकी हुई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़