इस शख्स की वजह से फिर चर्चा में आई Malaika Arora की निजी जिंदगी, पैपराजी के कैमरों में कैद वीडियो ने मचाया बवाल!

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है, जिन्हें हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी मां के घर डिनर पर छोड़ते हुए देखा गया। इन वायरल तस्वीरों ने मलाइका और उनसे 19 साल छोटे हर्ष के बीच रिलेशनशिप की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीती रात मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ अपनी मां के घर डिनर पर गई थीं। इस दौरान बिजनेसमैन हर्ष मेहता उन्हें वहां छोड़ने पहुंचे। यह पूरा नजारा वहां मौजूद पैपराजी के कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उम्र में 19 साल छोटे हर्ष मेहता से जुड़ रहा नाम
पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है, जो उम्र में उनसे 19 साल छोटे हैं। मां के घर के बाहर दोनों को साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते की खबरों को और हवा मिल गई है। इससे पहले भी मलाइका और हर्ष को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट और एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: 5 साल का Relationship, फिर भी शादी में देरी, TejRan के फैसले ने फैंस को किया Confuse
अर्जुन कपूर और अरबाज खान के साथ रहा रिश्ता
हर्ष मेहता से पहले मलाइका अरोड़ा ने करीब 5-6 साल तक अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट किया था। दोनों ने कभी भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन एक समय के बाद दोनों का साथ दिखना बंद हो गया। अर्जुन कपूर से पहले मलाइका, अरबाज खान के साथ शादी के रिश्ते में थीं, जिससे उनका एक बेटा भी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़














